{"_id":"5f35cb55596d06c6189cd61bad901021","slug":"ambedkar-for-the-dalits-have-always-struggled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकर ने दलितों के लिए हमेशा संघर्ष किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकर ने दलितों के लिए हमेशा संघर्ष किया
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Sun, 19 Apr 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय स्वच्छकार मंच एवं स्वायत्त कर्मचारी महासंघ उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में डा. भीमराव अंबेडकर का125वां जयंती समारोह अंबेडकर महोत्सव के रूप में नगर के यूसुफपुर मैरेज हाल में रविवार को आयोजित हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि डा. जी सिंह कश्यप ने कहा कि डा. भीमराव अंबेडकर ने स्वतंत्रता, समानता, न्याय और बंधुत्व पैदा करने वाला संविधान बनाकर समाज में क्रांति पैदा की। लेकिन सत्ता में बैठे लोगों ने संवैधानिक प्रावधानों को सही तरीके से अभी तक लागू नहीं किया।
विशिष्ट अतिथि चंद्रिका प्रसाद पटेल ने कहा कि मैला प्रथा समाज के ऊपर कलंक है। संयोजक डा. राजकुमार रावत ने कहा कि जातीय असमानता समाज में विघटन पैदा कर रहा है। राजकुमार सिंह ने कहा कि जाति के आधार पर बाबा साहब का अनादर किया गया। डा. शिवगोविंद सिंह कुशवाहा ने कहा कि उन्होंने दलिताें के लिए जीवन भर संघर्ष किया। अध्यक्षता प्रेम प्रकाश भारती एवं संचालन राजकुमार रावत और प्रकाश रावत ने संयुक्त रूप से किया।