फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Allegation: Stood in a 100 meter long queue for 4 hours, fertilizer was given to the favourites

आरोप: 100 मीटर लंबी कतार में 4 घंटे खड़े रहे, चहेतों को दे दी गई खाद

Thu, 21 Aug 2025 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Allegation: Stood in a 100 meter long queue for 4 hours, fertilizer was given to the favourites
दुल्लहपुर। जखनिया बहुउद्देश्यीय सहकारी समिति पर बुधवार को खाद वितरण के दौरान किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। किसानों ने समिति सचिव पर अपने चहेतों को पहले खाद उपलब्ध कराने का आरोप लगाया। देखते ही देखते धक्का-मुक्की और मारपीट की स्थिति पैदा हो गई। सूचना पाकर कोतवाली भुड़कुड़ा पुलिस व उपजिलाधिकारी रवीश गुप्ता मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रित किया। दो दिन पहले समिति पर 500 बोरी यूरिया आई थी। खाद की खबर सुनते ही सोमवार रात से ही किसान और महिलाएं समिति का चक्कर लगाने लगे थे। लेकिन, 20 अगस्त को जब वितरण शुरू हुआ, तो भीड़ इतनी बढ़ गई कि अफरातफरी का माहौल बन गया। किसानों ने कहा कि तपती धूप में 100 मीटर लंबी कतार में 3 से 4 घंटे खड़े रहकर खाद का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन खाद नहीं मिल पाई। किसानों का आरोप था कि समिति सचिव अपने चहेतों को पहले खाद उपलब्ध करा रहे हैं। इससे नाराजगी बढ़ी और विवाद की स्थिति बनी। सहकारी समिति के सचिव रामविलास दुबे ने बताया कि समिति को 500 बोरी यूरिया की आपूर्ति मिली है। इसे किसानों को वितरित किया जा रहा है। कुछ लोगों ने हंगामा किया था, लेकिन उपजिलाधिकारी के निरीक्षण के बाद स्थिति सामान्य हो गई। उपजिलाधिकारी ने किसानों को कतार में खड़े होकर खाद लेने का निर्देश दिया। इससे पहले भी 700 बोरी यूरिया किसानों को वितरित की जा चुकी है।
विज्ञापन

पर्याप्त मात्रा में खाद है। मनिहारी व जखनिया सहकारी समिति का निरीक्षण किया गया। सचिवों को पारदर्शिता के साथ खाद वितरित करने का निर्देश दिया गया है। जखनिया सहकारी समिति पर किसानों की भीड़ ज्यादा थी। कुछ देर हंगामे की स्थिति रही। बाद में कतार लगवाकर खाद का वितरण कराया गया।-रवीश गुप्ता, एसडीएम, जखनिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed