फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ahilyabai Holkar's history was suppressed: Sunita

अहिल्याबाई होल्कर का इतिहास दबाया : सुनीता

Fri, 30 May 2025 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Ahilyabai Holkar's history was suppressed: Sunita
गाजीपुर। रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती की पूर्व संध्या पर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत शुक्रवार को नगर पालिका के सभागार में महिला सशक्तीकरण सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सुनीता सिंह ने कहा कि आजादी के बाद नारी शौर्य की प्रतीक, सनातन संस्कृति को संरक्षित और पुनर्जागृत करने वाली अहिल्याबाई होल्कर के इतिहास को राजनीतिक कुचक्र के चलते दबाया गया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने कहा कि प्रतिभा उम्र और व्यवस्था की मोहताज नहीं होती। प्रधानमंत्री उनके पदचिह्नों पर चलकर नारी सशक्तीकरण के लिए समर्पित प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिकाध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि मुगलों और अंग्रेजों जैसे आक्रमणकारियों से संघर्ष करते हुए सनातन सभ्यता के लिए काम करने में एक महिला को तमाम मुश्किलों से गुजरना पड़ा होगा। वरिष्ठ नेता रामनरेश कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह, सुरेश बिंद, किरन सिंह ने विचार व्यक्त किए।
संचालन पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने किया। अंत में नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी अमिता वरुण ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed