फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Agriculture Graduates to Get the Opportunity to Open AgriJunctions

Ghazipur News: कृषि स्नातकों को मिलेगा एग्रीजंक्शन खोलने का मौका

Tue, 12 May 2026 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Agriculture Graduates to Get the Opportunity to Open AgriJunctions
गाजीपुर। कृषि क्षेत्र में प्रशिक्षित युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और किसानों को एक ही स्थान पर कृषि संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एग्रीजंक्शन योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 31 मई तक up.agriculture.gov.in Agrijunction पर आवेदन कर सकते हैं। उप कृषि निदेशक विजय कुमार ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि योजना के तहत कृषि व्यवसाय गतिविधियों के लिए लाइसेंस प्राप्त करने में सहायता दी जाएगी। साथ ही लाइसेंस फीस की प्रतिपूर्ति भी की जाएगी। एग्रीजंक्शन स्थापना के लिए बैंकों से ऋण उपलब्ध कराने में मदद के साथ 7.5 प्रतिशत ब्याज अनुदान की व्यवस्था की गई है। यह अनुदान बैंक इंडेड सब्सिडी के रूप में रखा जाएगा और वर्ष के अंत में लाभार्थी के खाते में जमा किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा एक वर्ष तक परिसर किराये का 50 प्रतिशत, अधिकतम दो हजार रुपये प्रतिमाह तक सहायता दी जाएगी। चयनित लाभार्थियों को उद्यम स्थापना एवं संचालन के लिए 13 दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। योजना के अंतर्गत जनपद में कुल 16 लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। प्रत्येक विकासखंड स्तर पर एक-एक लक्ष्य आवंटित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed