फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Agnipath Protest Ruckus in Ghazipur even today youth pelted stones tried to jam railway track

Agnipath Protest: गाजीपुर में आज भी बवाल, युवाओं ने किया पथराव, रेलवे ट्रैक जाम करने की कोशिश, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Sun, 19 Jun 2022 06:48 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, गाजीपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 19 Jun 2022 06:48 PM IST
सार

अग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं ने आज गाजीपुर शहर में कई स्थानों पर प्रदर्शन और हंगामा किया। बंजारीपुर और गंगा बिहार कॉलोनी के पास पथराव किया गया। पुलिस ने कई युवकों को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन
Agnipath Protest Ruckus in Ghazipur even today youth pelted stones tried to jam railway track
पुलिस ने कई युवाओं को हिरासत में लिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अग्निपथ योजना के विरोध में रविवार सुबह गाजीपुर में प्रदर्शनकारी सड़क पर उतर आए। सैकड़ों युवाओं का हुजूम लाठी- डंडे से लैस रेलवे ट्रैक जाम करने के इरादे से फत्तेपुर अटवा होते हुए बंजारीपुर रेलवे क्रासिंग पहुंचा और प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान हल्के पथराव से सारनाथ ट्रेन के चालक को हल्की चोटें आई।

विज्ञापन


इधर जमानिया तिराहे से रौजा होते हुए आलमपट्टी के तरफ पहुंचे उपद्रवी युवाओं ने गंगा विहार कॉलोनी में पथराव किया। पुलिस ने बंजारीपुर से कुछ उपद्रवी और आलमपट्टी से एक को हिरासत में ले लिया। पीथापुर गांव के पास एकत्र युवाओं से एसपी ने बातचीत कर समझा-बुझाकर उन्हें शांत कराया। प्रदर्शन कर रहे युवा एडीएम को पत्रक सौंप वापस हो गए। करीब तीन घंटे तक चले प्रदर्शन से अफरातफरी रही। 
विज्ञापन


 नोनहरा थाना क्षेत्र के फत्तेहपुर अटवा गांव स्थित रेलवे ट्रैक से सैकड़ों युवा हाथों में तिरंगा और लाठी-डंडा से लैस होकर अग्निपथ योजना को वापस लो की नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ रहे थे। बंजारीपुर रेलवे क्रासिंग के पास पहुंचकर ट्रैक पर बैठ गए और विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लाठी-डंडे से लैस होकर निकले युवा

Agnipath Protest Ruckus in Ghazipur even today youth pelted stones tried to jam railway track
गाजीपुर में युवाओं का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

इधर जानकारी होते ही एसपी रामबदन सिंह, एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी, एसपी ग्रामीण राजधारी चौरसिया, एडीएम एके सिंह, आरपीएफ निरीक्षक अमित कुमार राय और शहर कोतवाल विमलेश कुमार मौर्या मौके पर पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। एसपी ने युवाओं से बातचीत कर उन्हें ट्रैक से दूर किया और बंजारीपुर गांव के तरफ लेकर आए।

पुलिस की सक्रियता को देेख युवक भागने लगे। सिपाहियों ने घेराबंदी कर 15 से 20 प्रदर्शनकारी युवाओं को हिरासत में ले लिया। इधर जमानिया तिराहे से करीब 100 प्रदर्शनकारी युवाओं का हुजूम लाठी-डंडे से लैस होकर रौजा के तरफ बढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई और मौके के लिए रवाना हुई।

Agnipath Protest Ruckus in Ghazipur even today youth pelted stones tried to jam railway track
गाजीपुर में जगह-जगह फोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला

वहीं प्रदर्शनकारी युवक लाठी-डंडे से लैस होकर रौजा होते हुए आलमपट्टी पहुंचे, जहां पुलिस को देखकर भागने लगे। इस दौरान पुलिस ने एक युवक को धर-दबोचा, जबकि भाग रहे कुछ युवाओं ने गंगा विहार कॉलोनी में पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। एसपी ग्रामीण के नेतृत्व में टीम उन्हें खदेड़ने में सफल रही। कुछ देर बाद पहुंचे एसपी और एडीएम ने पीथापुर गांव में एकत्र युवाओं को बुलाया और समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। प्रदर्शनकारी युवा एडीएम को पत्रक सौंप वापस चले गए। 

एसपी गाजीपुर रामबदन सिंह ने कहा कि  युवाओं को बुलाया गया और उनसे बातचीत की गई। वे पुलिस को देखकर भाग रहे थे। उनके द्वारा दिए गए पत्रक को सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया गया। बंजारीपुर से हिरासत में लिए गए युवाओं को पुलिस लाइन में रखा गया है। उनसे पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया जाएगा।

कल हुई थी  मालगाड़ी और स्टेशन पर  पत्थरबाजी
अग्निपथ का विरोध कर रहे युवाओं ने जमानियां स्टेशन और मालगाड़ी पर शनिवार को करीब 10:30 बजे जमकर कर पत्थरबाजी की थी। इसमें आरपीएफ का एक जवान घायल हो गया था। जमानिया कोतवाली पुलिस टीम, जीआरपी और आरपीएफ के मोर्चा संभालने पर युवक वहां से फरार हो गए। उपद्रव के प्रयास को देखते हुए स्टेशनों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। सीओ जमानिया हितेंद्र कृष्ण ने बताया कि पथराव के मामले में 15 से 17 लोगों को हिरासत में लिया गया है।  पूछताछ की जा रही है। 

बवाल से पांच जोड़ी ट्रेनें निरस्त

अग्निपथ योजना को लेकर हो रहे बवाल के चलते दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन से जाने वाली पांच जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें को निरस्त कर दी गई हैं। इससे यात्रियों को परेशानियों का  सामना करना पड़ रहा है। अब वाराणसी जाने वाले यात्रियों को सुबह 11 बजे के बाद सीधे रात में तीन बजे चौरी चौरा ट्रेन से गंतव्य के लिए रवाना होना पड़ेगा। इधर,  ट्रेनों के निरस्त होने से जनरल टिकट खिड़की पर टिकट वापसी कराने वालों की लंबी भीड़ लगी रही।

प्रधान लिपिक सतीश कुमार यादव ने बताया कि अब तक सुबह 10 बजे से टिकट खिड़की खोली गई है, जिसमें लगभग 35 से ऊपर लोगों ने टिकट वापसी किया है। अधिकांश टिकट वापस करने में चेन्नई, मद्रास, कोलकाता, मुंबई सहित गैर प्रांत वाले लोगों ने टिकट वापस कराया गया है। वहीं जखनिया में 22 टिकट वापस हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed