फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Afzal ansari threatened Mukhtar nails and hair can be examined after 20 years

Mukhtar News: '20 साल बाद भी मुख्तार के नाखून-बाल से हो सकती है जांच' अफजाल ने जेल प्रशासन व सरकार को दी धमकी

Mon, 01 Apr 2024 05:37 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 01 Apr 2024 05:37 PM IST
सार

Mukhtar Ansari News: अफजाल अंसारी ने मुख्तार अंसारी की मौत और जेल प्रशासन की कार्य प्रणाली पर बड़ा सवाल उठाया है। उन्होंने कहा है कि जेल में बंद होने के दौरान भी मुख्तार अंसारी के खिलाफ 50 से अधिक केस दर्ज किए गए। उन्होंने कहा कि मुख्तार की मौत कस्टडी में हुई है, ये राजधर्म की हत्या है।

विज्ञापन
Afzal ansari threatened Mukhtar nails and hair can be examined after 20 years
अफजाल अंसारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सांसद अफजाल अंसारी ने अपने भाई मुख्तार अंसारी की मौत पर बड़ा और गंभीर दावा किया है। उन्होंने कहा है कि मुख्तार के शव को खास तरीके से दफनाया गया है, जिससे आने वाले 20 सालों तक शव की जांच हो सकती है। उन्होंने कहा कि पुलिस अभिरक्षा के दौरान मुख्तार की मौत हो जाना कई सवाल खड़े कर रहा है।
विज्ञापन


अफजाल अंसारी का कहना है कि मुख्तार अंसारी का बिसरा प्रिजर्व किया गया है और शव को इस तरह से दफनाया गया है कि 5, 10 या 20 साल बाद भी नाखून और बाल से जांच हो सकती है जिससे मौत के कारणों का पता चल जाएगा। अफजाल अंसारी ने इस दौरान ये भी कहा कि जेल में बंद होने के दौरान भी मुख्तार के खिलाफ 50 से अधिक केस दर्ज किए गए। ये अन्याय की प्रकाष्ठा है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्तार की मौत कस्टडी में हुई है, ये राजधर्म की हत्या है। अफजाल अंसारी ने सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि मुख्तार को जेल में जहर देकर मारा गया है और पूरी योजना के तहत मुख्तार की हत्या की गई है, जिसमें डॉक्टर, जेल प्रशासन, सरकार और सादे भेष में घूमने वाले एलआईयू और एसटीएफ के लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed