फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Afzal Ansari said BJP government punishing without any fault and mistake in Ghazipur

UP Politics: गाजीपुर में अफजाल अंसारी बोले, बिना कसूर और खता की सजा दे रही भाजपा सरकार

Fri, 01 Mar 2024 04:22 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 01 Mar 2024 04:22 PM IST
सार

Afzal Ansari : अफजाल अंसारी ने कहा कि यह चुनाव हम सबके लिए चुनौती है। हम सबके सामने लोकतंत्र और संविधान को बचाने की चुनौती है। अगर हम उनकी साजिश से नहीं बचे तो यह लोकतंत्र का अंतिम चुनाव होगा।  

विज्ञापन
Afzal Ansari said BJP government punishing without any fault and mistake in Ghazipur
अफजाल अंसारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के सदर विधानसभा के तत्वावधान में लोहिया भवन कार्यालय पर पार्टी के गाजीपुर लोकसभा के प्रत्याशी अफजाल अंसारी का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर सांसद अफजाल अंसारी ने कहा कि यह चुनाव हम सबके लिए चुनौती है। हम सबके सामने लोकतंत्र और संविधान को बचाने की चुनौती है। अगर हम उनकी साजिश से नहीं बचे तो यह लोकतंत्र का अंतिम चुनाव होगा। यह चुनाव देश तोड़ने वाली भाजपा और संविधान बचाने वाली समाजवादी पार्टी के बीच है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बिना कसूर और खता की भाजपा सरकार सजा दे रही है। मेरा कुसूर सिर्फ इतना रहा है कि हमेशा जान जोखिम में डालकर गरीबों के जानमाल की रक्षा करता रहा हूं। उन्होंने भाजपा के इस बार चार सौ के पार के नारे पर व्यंग्य कसते हुए कहा कि भाजपा सत्ता के नशे में बोल रही है, वह खुद नहीं बल्कि उनका गुरुर बोल रहा है। जनता सत्ता से बेदखल कर उनके गुरुर को तोड़ने का काम करेगी। 
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कल सपा प्रमुख अखिलेश यादव को सीबीआई द्वारा नोटिस भेजने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा सत्ता के नशे में है। अपनी पराजय निकट देख वह अपना आपा खो बैठी है। वह विरोधी दलों के नेताओं को जेल में डालकर अपने नापाक मंसूबों को पूरा करना चाहती है। न उसे लोकतांत्रिक मान्यताओं का ख्याल है और न ही संवैधानिक मर्यादाओं का। उनके जुल्म और दमन से प्रदेश का नौजवान, किसान, छात्र सभी आक्रोशित हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर विधायक जैकिशन साहू ने कहा कि इस सरकार के अंदर न नैतिकता है न संवेदना। समारोह में राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा, पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, अशोक कुमार बिंद, सूरजराम बागी, अरुण कुमार श्रीवास्तव, सिकंदर कनौजिया, अमित ठाकुर, सीमा यादव, उपेन्द्र यादव आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष तहसीन अहमद ने की। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर सांसद अफजाल अंसारी का स्वागत किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed