{"_id":"acde64c908f9bad3696375f472c0b059","slug":"after-the-incident-of-allahabad-increased-vigilance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद की घटना के बाद सतर्कता बढ़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद की घटना के बाद सतर्कता बढ़ी
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Wed, 11 Mar 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद में पुलिस द्वारा गोली मारकर की गई अधिवक्ता की हत्या के बाद वकीलों के भड़के आक्रोश को देखते हुए जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह से चौकन्ना हो गया है। सुरक्षा के लिहाज से जिले की सभी कचहरियों में पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
इलाहाबाद में सब इंस्पेक्टर द्वारा गोली मारकर की गई अधिवक्ता की हत्या की घटना से अधिवक्ताओं का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। घटना के बाद वाराणसी में नाराज अधिवक्ताओं द्वारा एसएसपी आफिस पर किए गए पथराव की सूचना से पुलिस हलकान रही।
इसकी सूचना के बाद जिला प्रशासन द्वारा भी जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई। एसपी डा. उमेश चंद्र श्रीवास्तव के निर्देश पर सदर, सैदपुर, जखनिया, मुहम्मदाबाद तथा जमानिया कचहरी में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। एसपी का कहना था कि सुरक्षा के मद्देनजर यह सब किया गया है, ताकि जिले में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो सके।
विज्ञापन
न्यायिक कार्य नहीं करेंगे वकील
इलाहाबाद जिला न्यायालय में पुलिस द्वारा अधिवक्ताओं पर की गई गोलीबारी को लेकर अधिवक्ताओं में आक्रोश पनप उठा हुआ है। घटना को लेकर बुधवार की दोपहर में सिविल बार सभागार में अधिवक्ताओं की आपात बैठक बुलाई गई, जिसमें मृत अधिवक्ता को श्रद्धांजलि देने के साथ ही अपनी मांगों के समर्थन में गुरुवार को न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया।
बैठक में सिविल बार संघ के उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार पांडेय, प्रभारी महासचिव मुन्ना लाल, वरिष्ठ अधिवक्ता अमरेंद्र नाथ सिंह, राजेंद्र विक्रम सिंह, कृपा शंकर राय, ओमप्रकाश गुप्ता, जय सूर्य भट्ट, साधन चक्रवर्ती, शिव प्रसाद यादव, उपेंद्र नाथ राय आदि मौजूद थे।