फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   After intensive search, the examinees got permission to enter the rooms

सघन तलाशी के बाद परीक्षार्थियों को कक्षों में मिली प्रवेश की अनुमति

Fri, 25 Mar 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
After intensive search, the examinees got permission to enter the rooms
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा बृहस्पतिवार से शुरू हो गई। कोरोना महामारी के चलते दो वर्ष बाद आयोजित इस बोर्ड परीक्षा को लेकर परीक्षार्थी उत्साहित दिखे। पहले दिन दोनों पाली में हाईस्कूल एवं इंटर के छात्रों की परीक्षा आयोजित थी।
विज्ञापन

सुबह छह बजे नेहरू विद्यापीठ इंटर कालेज स्थित केंद्र के कर्मचारी की ओर से गेट खोलकर परिसर एवं कक्षों की सफाई की गई। इसके बाद 6.15 बजे से परीक्षार्थियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। छह बजकर बीस मिनट पर केंद्र व्यवस्थापक एवं कक्ष निरीक्षक पहुंचने लगे। साढ़े छह बजे तक बड़ी संख्या में परीक्षार्थी केंद्र पर पहुंच गए और बाहर लगी अनुक्रमांक सूची से परीक्षा कक्ष की जानकारी करने लगे थे।
विज्ञापन

सात बजकर 15 मिनट पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले शिक्षकों, शिक्षिकाओं की ओर से सभी परीक्षार्थियों की सघनता से तलाशी ली गई एवं उनके प्रवेश पत्र और आधार कार्ड का मिलान किया गया। इसके बाद उन्हें कक्षा में जाने दिया गया। सेवराई: तहसील क्षेत्र के भदौरा बस स्टैंड स्थित एक परीक्षा केंद्र पर कोविड-19 गाइडलाइन के तहत सभी छात्र-छात्राओं को मास्क और सामाजिक दूरी बनाते हुए परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। केंद्र पर मौजूद शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं ने सभी परीक्षार्थियों के हाथ को सैनिटाइज कराकर और उनका तापमान चेककर परीक्षा कक्ष में जाने की अनुमति दी। निर्धारित समय पर प्रश्नपत्र का वितरण किया गया। प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए छात्रों को पंद्रह मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया। पहली पाली में हाईस्कूल की हिंदी एवं इंटर के छात्रों की सैन्य विज्ञान की परीक्षा आठ बजे से 11.15 बजे तक आयोजित हुई। इसके बाद कक्ष निरीक्षकों की ओर से कापियों का मिलान करने के बाद परीक्षार्थियों को कक्ष से बाह जाने दिया गया। इंटरमीडिएट के छात्रों की हिंदी प्रश्नपत्र की परीक्षा दूसरी पाली में दो से सवा पांच बजे तक कमोवेश इसी तरह संपन्न कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed