फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Afsar selected in Rajasthan State Engineering Services Examination

राजस्थान राज्य अभियांत्रिकी सेवा की परीक्षा में अफसार को 43वां स्थान

Sun, 28 Nov 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Afsar selected in Rajasthan State Engineering Services Examination
अफसार खान का चयन राजस्थान लोक सेवा आयोग में एसडीओ पद पर हुआ। - फोटो : GHAZIPUR
राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित राज्य अभियांत्रिकी सेवा की परीक्षा में दिलदारनगर क्षेत्र के फुफुआंव गांव निवासी अफसार खान पुत्र असद खान को एसडीओ पद पर सफलता मिली है।
विज्ञापन

उन्हें परीक्षा में 43वां स्थान प्राप्त हुआ है। इससे परिजनों में हर्ष है। गत जुलाई में भी अफसार का चयन बिहार लोक सेवा आयोग की तरफ से आयोजित परीक्षा में एसडीओ पद पर हो चुका है। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जमशेदपुर से बीटेक आनर्स में स्नातक कर वर्तमान में केंद्रीय लोक निर्माण विभाग दिल्ली में सिविल इंजीनियर के पद पर वह वर्ष 2018 से कार्यरत हैं। इससे पूर्व वह हैदराबाद में भी दो वर्षों तक सहायक अभियंता के पद पर कार्य कर चुके हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, परिवार के सभी सदस्यों एवं गुरुजनों को दिया है। उनकी इस सफलता पर परिवार के सभी सदस्यों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed