गाजीपुर। अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू कराने को लेकर प्रयासरत लखनऊ उच्च न्यायालय के स्थायी अधिवक्ता प्रशांंत सिंह अटल का बृहस्पतिवार को जनपद में आगमन हुआ। जिला शासकीय अधिवक्ता कक्ष में अधिवक्ताओं के कुशलक्षेम कार्यक्रम के तहत अधिवक्ताओं से सुविधाओं पर चर्चा की। साथ ही अधिवक्ताओं को आश्वासन दिया कि जल्द ही अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू होगा। लखनऊ उच्च न्यायालय के स्थायी अधिवक्ता प्रशांंत सिंह अटल ने कहा कि अधिवक्ताओं को बीमार पड़ने, दुर्घटना होने व प्राकृतिक निधन पर भी आर्थिक मदद करने जैसे फंडों की शुरूआत की गई। इसके साथ ही अधिवक्ताओं की सबसे बड़ी मांग अधिवक्ता सुरक्षा कानून को लागू कराने के क्रम को अंतिम रूप प्रदान किया जा रहा है जल्द ही लागू करा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में अबतक कुल 218 करोड़ धनराशि मृतक अधिवक्ताओं के आश्रितों को दी जा चुकी है। इसके साथ ही अपने पुराने साथी व सिविल बार के वरिष्ठ अधिवक्ता रणजीत सिंह की तबीयत खराब होने की जानकारी पर गोड़ा शहरी स्थित उनके आवास पर पहुंचकर कुशलक्षेम जाना। इसके साथ ही रायगंज स्थित संघ कार्यालय केशव कुटी पर पहुंच कर लोगों का हालचाल लिया। न्यायालय भ्रमण के दौरान अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष सुधाकर राय व महामंत्री ज्योति पांडेय और बार के पदाधिकारियों से मुलाकात की। जनपद के सभी शासकीय अधिवक्ताओं से मिलकर कानून व्यवस्था का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिया। इस अवसर पर जिला शासकीय अधिवक्ता कृपाशंकर राप, डीजीसी राजस्व वंशीधर कुशवाहा, पीएन सिंह, अखिलेश सिंह, शशि ज्योति पांडेय, सोनी सिंह, प्रदीप चतुर्वेदी, रविकांत पांडेय, संजीव, अजय कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।