{"_id":"620e87fec5c7875992126354","slug":"admit-card-will-not-be-issued-if-photo-is-not-uploaded-ghazipur-news-vns639108774","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो अपलोड न होने पर नहीं जारी होंगे प्रवेश पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो अपलोड न होने पर नहीं जारी होंगे प्रवेश पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2022 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में पंजीकृत परीक्षार्थियों की फोटो एवं दिव्यांग परीक्षार्थियों के दिव्यांगता का प्रमाण पत्र वेबसाइट पर जल्द अपलोड करने का माध्यमिक शिक्षा परिषद ने निर्देश जारी किए हैं।
2022 में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए कुल 149701 छात्र पंजीकृत हैं। इसमें हाईस्कूल में 81290 संस्थागत और 397 व्यक्तिगत सहित कुल 81687 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। इसी तरह इंटरमीडिएट में 64530 संस्थागत एवं 3484 व्यक्तिगत सहित कुल 68014 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। इनमें कई परीक्षार्थियों की फोटो परिषद की वेबसाइट पर अभी तक अपलोड ही नहीं कराई गई है। वहीं जिन परीक्षार्थियों की फोटो अपलोड कराई गई है उनमें से कई की तस्वीर धूमिल है। ऐसे में बोर्ड परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थियों के शामिल होने की आशंका बढ़ गई है। इसके मद्देनजर इस तरह की संभावनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से इस प्रकार के परीक्षार्थियों को चिन्हित कर उनकी फोटो अपलोड कराने के लिए परिषद की वेबसाइट यूपीएमएसपीडाटईडीयूडाटइन को 17 से 28 फरवरी के लिए क्रियाशील कर दिया गया है। जिन विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग परीक्षार्थियों की सूचना संबंधित प्रधानाचार्यों द्वारा वेबसाइट पर अपलोड कराई गई है। उनका मुख्य चिकित्सा अधिकारी से प्रमाणित दिव्यांगता का प्रमाण भी परिषद की वेबसाइट पर 28 फरवरी तक अपलोड कराना अनिवार्य होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. ओपी राय ने बताया कि निर्धारित समय में किसी भी परीक्षार्थी की फोटो और दिव्यांग परीक्षार्थियों की दिव्यांगता का प्रमाण पत्र परिषद की वेबसाइट पर अपलोड नहीं करने पर स्कूल पूरी तरह जिम्मेदार होंगे। फोटो अपलोड न होने की स्थिति में प्रवेश पत्र जारी नहीं किया जा सकेगा।