फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Administration engaged in organizing grand fairs on Deepawali

दीपावली पर मेलों का भव्य आयोजन करने में जुटा प्रशासन

Tue, 26 Oct 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Administration engaged in organizing grand fairs on Deepawali
गाजीपुर। जिले में दीपावली मेले का आयोजन 28 अक्तूबर से 4 नवंबर के बीच किया जाएगा। जिला प्रशासन इसकी तैयारियों में जुट गया है। जिलाधिकारी ने मंगलवार को नगर पालिका और नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों को मेले का आयोजन भव्यता से कराने और उद्घाटन क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि से कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

मेले को लेकर हुई समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि मेले में पटरी विक्रेताओं के लिए उपयुक्त स्थल चयन, फूड स्टाल, मनोरंजन के झूले, सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए मंच, दर्शकों के लिए पर्याप्त स्थान की सुविधा एवं पार्किंग की जाए। मेले का आयोजन सभी नगर पालिका क्षेत्रों में चयनित स्थानों पर कराने का निर्देश दिया। मेले में सभी विभाग शासन की योजनाओं और उपलब्धियों से संबंधित स्टॉल लगाएंगेे। मेला स्थल पर सुरक्षा, सफाई, कोविड एवं अन्य प्रकार के संक्रामक बीमारियों से बचाव की समुचित व्यवस्था, सैनिटाइजेशन, पेयजल समेत अन्य व्यवस्था कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

शहर के लंका मैदान में लगने वाले दीपावली मेले में रेहड़ी-पटरी के दुकानदारों सभी व्यवस्था के साथ मुफ्त जगह दी जाएगी। रेहड़ी-पटरी वाले भी मुफ्त में दुकान लगा सकेंगे। दुुकानदारों को आठ बाई दस या दस बाई बारह फीट क्षेत्रफल का स्थान दिया जाएगा। दुकान के बाहर पट्टिका पर दुकान संख्या, दुकानदार का नाम और मोबाइल नंबर अंकित होगा। किस कतार में कौन दुकानदार है, उसका भी जिक्र होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंका मैदान पर मेलेे के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। यहां फायर सर्विस, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था होगी। परिवार के साथ पहुंचे लोग बच्चों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम में मनोरंजन कर सकेेंगे। कोविड टीकाकरण शिविर भी लगेगा। यहां सुबह 9 से रात 9 बजे तक प्रथम एवं द्वितीय डोज लगाई जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि इस वर्ष पटाखे की दुकानें दूसरे स्थान पर लगेंगी। जो पटाखे नुकसानदायक नहीं है, वही बिकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed