फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Administration applied ointment on the impact of flood

बाढ़ की मार पर प्रशासन ने लगाया मरहम

Mon, 29 Aug 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Administration applied ointment on the impact of flood
गंगा के जलस्तर में सोमवार को भी बढ़ोत्तरी दर्ज होने से लोगों की समस्याएं बढ़ती जा रही है। सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 64.280 मीटर और शाम चार बजे गंगा का जलस्तर 64.300 मीटर पहुंच गया। इस दौरान गंगा के जलस्तर में एक सेमी प्रतिघंटा की बढ़ोत्तरी होती रही। वहीं जिलाधिकारी एमपी सिंह ने सोमवार को तहसील सैदपुर के गौरहट, तेतारपुर का स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तेतारपुर में नाव के जरिए प्रभावित लोगों को जरूरत की सामग्री वितरित कर बाढ़ की मार पर मरहम लगाने का काम किया और लोगों का हाल जाना। उन्होंने कहा कि इस विभीषिका में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न नहीं होने देंगे। प्रभावित लोगों को रात्रि में प्रकाश व्यवस्था और पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर रखते हुए उन्हें चारा, पानी की उपलब्धता कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

खानपुर संवाददाता के अनुसार, पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह ने बाढ़ पीड़ित गांव गौरहट, खरौना का दौरा कर पीड़ितों का हाल जाना।बाढ़ पीड़ितों के द्वारा बताए गए समस्याओं को जनपद के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार, स्थानीय विधायक सुहैब अंसारी मन्नू ने भांवरकोल विकास खण्ड के ग्राम शेरपुर, सेमरा, पचासी, धरमपुरा, सत्तर, कथार, जगतपुर का दौरा कर बाढ़ प्रभावित लोगों से उनकी समस्याओं को जाना। और, अधिकारियों से लोगों की समस्याओं का निराकरण कराने के लिए वार्ता किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गहमर संवाददाता के अनुसार, पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे ने सेवराई क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर पीड़ितों का हालचाल जाना। इसी क्रम में मां कामाख्या धाम बाढ़ राहत केंद्र पहुंचे। उसके बाद उन्होंने आवागमन करने वाले लोगों से उनकी समस्याएं जानी। पीड़ितों को राहत पैकेट नहीं मिलने पर उन्होंने तत्काल एसडीएम सेवराई को फोन कर यथाशीघ्र राहत पैकेट वितरण करने का निर्देश दिया। इस दौरान पुलिस कप्तान नौका पर सवार होकर रेवतीपुर ब्लाक के नसीरपुर, वीरउपुर, हसनपुरा आदि गांवों का दौरा किया।

देवकली संवाददाता के अनुसार, गंगा नदी मे बरसात का पानी छोङे जाने के बाद सहायक गांगी नदी में बाढ़ का पानी आने से नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में फसले डूब रही है। इससे किसानों की बेचैनी बढ़ गई है। नदी के तटवर्ती क्षेत्र देवकली, भितरी, महमूदपुर हथिनी, बासूपुर, आगापुर, तरांव, बासूचक, माउपारा, बरहपुर, नैसारा, गरथौली,पहाड़पुर आदि गांवों में फसले डुबने लगी है। वहीं, एक तरफ सूखे से धान की रोपाई नहीं हो सकी। और, बाजरे की फसल भी नष्ट हो गई। जिससे किसान चिंतित नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed