मुहम्मदाबाद। आदित्य वर्मा के यूसुफपुर स्थित आवास पर बुधवार को दिनभर संवेदना प्रकट करने वालों का तांता लगा रहा। हत्याकांड को लेकर लोगों में आक्रोश है। 19 अगस्त को सनबीम स्कूल में छात्रों के बीच झगड़े में 9वीं कक्षा के छात्र ने 10वीं के छात्र आदित्य वर्मा की चाकू से गोद कर हत्या कर दी। हत्याकांड के तीसरे दिन बलिया से व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल आदित्य के आवास पर पहुंचा और उसके पिता से मिलकर अपनी संवेदना प्रकट किया। भाजपा काशी प्रांत के पूर्व उपाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य कृष्णबिहारी राय के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं का दल मृतक के घर पहुंचा। अपनी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि इसमें परिवार को न्याय दिलाने के हम लोग जो भी हो सकेगा करेंगे। इस मौके पर नगर मंडल के अध्यक्ष सत्येन्द्र राम, पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश गिरी, भांवरकोल के पूर्व मंडल अध्यक्ष शशांक राय, विनोद यादव, सभासद संजीव गिहार, अनूप शर्मा आदि शामिल थे। भांवरकोल के ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आनंद राय के अलावा शोक प्रकट करने गए लोगों में भाजयुमो के पूर्व प्रदेश मंत्री दिनेश वर्मा, भाजपा नेता रामजी गिरी, बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गुलाब राम, अलगू कुशवाहा, संजय वर्मा आदि प्रमुख थे। स्वर्णकार समाज के लोगों ने समूह में पहुंचकर अपनी शोक संवेदना प्रकट किया। निर्णय लिया गया कि स्वर्णकार समाज का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिलकर न्याय की मांग के साथ ही स्कूल प्रबंधन की भूमिका की जांच कर स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेगा।