{"_id":"ec628a9fbd35428fea668d392ae912ac","slug":"aditya-in-junior-and-middle-class-topper-swrangi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनिष्ठ में आदित्य और मध्यम वर्ग में स्वरांगी अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनिष्ठ में आदित्य और मध्यम वर्ग में स्वरांगी अव्वल
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
Updated Sun, 13 Dec 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहित्य चेतना समाज के तत्वावधान में हिंदी माध्यम की विचार अभिव्यक्ति प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में रविवार को किया गया। चौथी से लेकर स्नातकोत्तर कक्षा तक के
विद्यार्थियों के लिए चार वर्गों में हुई प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कनिष्ठ वर्ग में हमारे अच्छे दोस्त विषयक प्रतियोगिता में माधव सरस्वती हायर सेकेंड्री स्कूल के आदित्य राज पहले, समता पब्लिक स्कूल की
निक्की सिंह दूसरे, ग्रामीण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सक्षम यादव को तीसरा स्थान मिला। मध्यम वर्ग में भ्रष्टाचार का दानव कैसे मरेगा विषयक प्रतियोगिता में जवाहर नवोदय विद्यालय की स्वरांगी प्रथम, एमएएच इंटर
विज्ञापन
कालेज के वैभव प्रजापति द्वितीय एवं सेंट जांस स्कूल की श्वेता पाल को तृतीय स्थान मिला। निर्णायक मंडल में डा. संतोष कुमार सिंह, डा. दिनेश कुमार सिंह, किरनबाला राय, कामेश्वर द्विवेदी एवं डा. रुहुल्लाह थे। द्वितीय चरण में छात्र
और छात्राओं में प्रतियोगिता की तीव्रता विषय पर ज्येष्ठ वर्ग की प्रतियोगिता में शहीद स्मारक इंटर कालेज की सलोनी यादव पहले, लूदर्स ककांवेंट बालिका इंटर कालेज की सबीहा परवीन दूसरे, जेपीजे ज्ञानदीप अकादमी की शिवानी वर्मा
तीसरे स्थान पर रहीं। आधुनिक भारत का पुनर्निर्माण विषय पर वरिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिता में स्वामी सहजानंद पीजी कालेज की उरूज फात्मा प्रथम, पीजी कालेज के राहुल गुप्ता द्वितीय एवं नेहा यादव तृतीय रहीं। निर्णायक मंडल में डा.
ऋचा राय, डा. विनय कुमार दुबे, डा. शिवकुमार यादव, डा. कुलदीप पांडेय एवं डा. कृष्णानंद चतुर्वेदी थे। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ रेल मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य हरिनारायण हरीश एवं गांधी शती स्मारक
पीजी कालेज के प्राचार्य प्रो. अमरनाथ राय ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। अनीता यादव ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम में राजीव मिश्र, डा. रविनंदन वर्मा,
कन्हैया पाय, शशिकांत राय, शेख जैनुल आब्दीन, डा. बालेश्वर विक्रम, सरदार दर्शन सिंह, डा. अरविंद पांडेय, अरुण राय, महेशप्रताप सिंह, एचएनएस यादव, डा. संतन कुमार, काजी फरीद आलम, आनंद प्रकाश अग्रवाल उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन संस्थापक अमरनाथ तिवारी और आभार प्रतियोगिता प्रभारी प्रभाकर त्रिपाठी ने व्यक्त किया।