फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   acqusid arrest to golikand

गोलीकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Wed, 20 May 2020 09:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
acqusid arrest to golikand
नंदगंज। पुलिस ने बुधवार को राठौली सराय में दो दिन पहले चली गोली के मामले में मुख्य आरोपी लालमुनी बिंद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसके पास से दो नाली बंदूक बरामद की है। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने चालान कर दिया। थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी को सुबह सूचना मिली कि गोलीकांड का आरोपी लालमुनि बिंद सहेड़ी मोड़ पर किसी वाहन के इंतजार में खड़ा है। इसके बाद पुलिस वहां पहुंच गई और घेराबंदी कर उसे धर दबोचा।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बीते 17 मई को राठौड़ी सराय में दो सगे पाट्टीदारों के बीच मारपीट होने के दौरान लालमुनी बिंद अपने लाइसेंसी बंदूक से अमरजीत के ऊपर फायर झोंक दिए थे। इससे गोली का छर्रा अमरजीत के छाती के बाएं लगा था। उसे उपचार के लिए वाराणसी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की पूछताछ में लालमुनी ने बताया कि वह जिस बंदूक से फायर किया था। उसे घर पर भूसे में छुपा रखा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उसके घर से बंदूक बरामद कर लिया। घायल की माँ फूलमती ने तीन के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दी है। थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने बताया कि दबिश दी जा रही है। शेष की गिरफ्तारी जल्द हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed