फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ACMO got angry after getting dirt

गंदगी मिलने पर एसीएमओ की त्योरी चढ़ी

Wed, 23 Feb 2022 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
ACMO got angry after getting dirt
जमानिया। नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराए जा रहे वैक्सीनेशन कार्य कोविड जांच सहित अन्य व्यवस्थाओं का एसीएमओ डॉ. एसडी वर्मा ने निरीक्षण किया। इस दौरान गंदगी मिलने पर उनकी त्योरी चढ़ गई। उन्होंने व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। एसीएमओ डॉ. एसडी वर्मा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराए जा रहे वैक्सीनेशन कार्य कोविड जांच ओपीडी कक्ष दवा वितरण कक्ष ड्रेसिंग रूम आयुर्वेद कक्ष वार्ड सहित शौचालय आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान औषधि कक्ष में बिखरी दवाओं को देख उन्होंने रख-रखाव ठीक करने का निर्देश दिया। उन्होंने कोविड वैक्सीनेशन एवं जांच कर रही टीम को पहले टेंपरेचर देखने तथा उसके बाद ही आगे का कार्य करने को कहा। परिसर एवं शौचालय में गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई और साफ-सफाई के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने कर्मियों की ड्यूटी, दवाओं की उपलब्धता सहित ऑक्सीजन की उपलब्धता को देखा और संतोष जताया। उन्होंने नेत्र विभाग का भी निरीक्षण किया। नेत्र परीक्षण अधिकारी जितेंद्रनाथ दूबे ने उन्हें मौजूद उपकरण के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविरंजन, फार्मेसिस्ट जेएन शुक्ला मोहित कुमार महेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed