फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Account holder upset due to closure of broadband service

ब्राडबैंड सेवा बंद होने से खाताधारक परेशान

Wed, 10 Feb 2021 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Account holder upset due to closure of broadband service
सेवराई। स्थानीय सतरामगंज बाजार उप डाकघर में बीते कई सप्ताह से ब्राडबैंड सेवा बंद होने के चलते खाताधारकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत कराने के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। इस व्यवस्था से खाताधारकों में आक्रोश व्याप्त है। बाजार उपडाकघर सतरामगंज में ब्राडबैंड सर्विस काम नहीं कर रहा है। नेट के अभाव में संबंधित कर्मचारी और अधिकारी पूरे दिन आफिस में बैठकर खाताधारकों के कोप का भाजन बन रहे हैं। सबसे अधिक दिक्कत लोगों को स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री, लेन- देन सहित डाक सेवाओं के लिए उठाना पड़ रहा है। इससे लोगों में खासा नाराजगी है। बाजार निवासी सोहेल खान राजू, मोनू सिंह युवराज, सुधाकर यादव, रामनिवास कुशवाहा, बबलू गुप्ता, दीपक अग्रहरी ने बताया कि बीते दो सप्ताह से जरूरी कार्यों के लिए पोस्ट आफिस का चक्कर लगाना पड़ रहा है। इधर डाक कर्मियों द्वारा नेटवर्क की परेशानी बताई जा रही है। विभिन्न गांव से उपभोक्ता काम ना होने के कारण मायूस होकर वापस लौट रहे हैं। कर्मचारियों ने बताया कि उपभोक्ताओं के कोप भाजन का शिकार होना पड़ रहा है। इस संबंध में उप डाकपाल शिव कुमार अकेला ने बताया कि ब्राडबैंड सेवा नहीं होने के कारण डाक के सभी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। कई बार उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए समस्याओं से अवगत कराया गया, लेकिन स्थिति जस का तस बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed