{"_id":"e3a481c505d8b229065c025cfd3cac3b","slug":"accidents-claimed-the-lives-of-two-young-men-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में 2 युवकों की जान गई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में 2 युवकों की जान गई
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Thu, 23 Jul 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के देवकठिया में गुरुवार की सुबह बाइक से कोचिंग जा रहे छात्र की रोडवेज बस की चपेट में आने से मौत हो गई जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बस को पकड़ लिया है। इसी क्षेत्र के शेखपुर गांव के पास सुबह ट्रक से कुचलकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया। घटना की खबर मिलते ही मृतकों के घर कोहराम मच गया।
बिरनो थाना क्षेत्र के बिहरा गांव निवासी लाहौर राजभर का पुत्र त्रिभुवन राजभर (22 वर्ष) अपने मित्र सियाराम मठिया गांव निवासी रामजी यादव (25 वर्ष) के साथ बाइक से कोचिंग के लिए गाजीपुर जा रहा था। सुबह करीब साढ़े छह बजे देवकठिया पेट्रोल पम्प के पास गाजीपुर से गोरखपुर जा रही रोडवेज बस ने सामने से उसे टक्कर मारते हुए उसे रौंद दिया। त्रिभुवन की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं रामजी यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। घटना के बाद चालक बस लेकर थाने पहुंच गया। घटना को बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। त्रिभुवन बीएससी का छात्र था।
उधर, शहर कोतवाली के मारकीनगंज मुहल्ला निवासी सुरेश तिवारी का पुत्र संजय तिवारी (32 वर्ष) सुबह किसी काम से बिरनो की तरफ जा रहा था। शेखपुर गांव के पास सामने से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक उसे कुचलते हुएफरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया। सूचना मिलते ही मृतकों के घर कोहराम मच गया।