फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Absent teacher's salary stopped without notice

बगैर सूचना के अनुपस्थित अध्यापिका का वेतन रोका

Thu, 12 May 2022 06:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 06:48 PM IST
विज्ञापन
Absent teacher's salary stopped without notice
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने बृहस्पतिवार को विभिन्न परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान एक सहायक अध्यापिका के बीते कई दिनों से बगैर सूचना के लगातार अनुपस्थित पर उनका मई का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया।
विज्ञापन

बीएसए ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय सौरम के निरीक्षण के दौरान एक शिक्षामित्र अनुपस्थित पाई गईं। एसएमसी की बैठक नियमित बैठक कराने, विद्यालय में साफ-सफाई, छात्र नामांकन, उपस्थिति एवं ठहराव के संबंध में निर्देश दिया। शिक्षामित्र आशा देवी के अनुपस्थित तिथि का मानदेय रोक दिया। उच्च प्राथमिक विद्यालय सौरम के निरीक्षण में आपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत 19 पैरामीटर के अधिकांश कार्य अपूर्ण हैं। उन्होंने बताया कि कंपोजिट विद्यालय धरवॉ के निरीक्षण में शिक्षकों की तरफ से शिक्षण कार्य में लेसन प्लान एवं शिक्षक डायरी का प्रयोग किया जा रहा है। एसएमसी की बैठक नियमित कराने, विद्यालय में साफ-सफाई, छात्र नामांकन, उपस्थिति एवं ठहराव को लेकर निर्देश दिया। उन्होंने सहायक अध्यापिका आकांक्षा सोनकर के छह मई 2022 से बगैर सूचना के लगातार अनुपस्थित होने के कारण उनका मई माह का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया। बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी करंडा को निर्देश दिया कि वे अपने क्षेत्र के विद्यालयों का नियमित रूप से निरीक्षण करते हुए आख्या उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed