फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A young man was injured with a sharp weapon

Ghazipur News: धारदार हथियार से युवक पर हमला, भैंस को बचाने के चक्कर में ट्रेन से कटकर एक की मौत

Mon, 27 Oct 2025 11:43 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 27 Oct 2025 11:43 PM IST
सार

यूपी के गाजीपुर जिले के जमानिया कोतवाली और नंदगंज थाना क्षेत्र में दो हादसे हुए हैं। एक युवक पर धारदार हथियार से हमला किया गया। वहीं, दूसरी घटना में युवक की माैत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
A young man was injured with a sharp weapon
युवक की माैत के बाद बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Ghazipur News: जमानिया कोतवाली क्षेत्र के जीवपुर गांव में दो पक्षों में विवाद में एक युवक पर धारदार हथियार से हमलाकर घायल कर दिया गया था। परिजनों ने युवक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार की देर शाम घायल की मां ने तहरीर देकर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।

विज्ञापन


जीवपुर निवासी झुनिया देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 25 अक्तूबर को पुत्र कृष्णा यादव साथी विकास के साथ ढढनी बाजार से घर लौट रहा था। दोनों नहर पुलिया सब्बलपुर के पास पहुंचे, तभी गांव के ही कुछ लोगों ने उन्हें रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। इसी दौरान विकास पर हमला कर दिया गया। जब कृष्णा बीच-बचाव करने लगा तो एक व्यक्ति ने उस पर बांके से वार कर दिया।
विज्ञापन


हमले में कृष्णा यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। कृष्णा को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि घायल के मां की तहरीर पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भैंस को बचाने के चक्कर में ट्रेन से कटकर युवक की मौत

नंदगंज थाना क्षेत्र के कुसुम्हीं कला बंधवा गांव के पास रविवार की रात रेलवे ट्रैक में गई भैंस को बचाने के चक्कर में ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई। कुसुम्हीं कला गांव निवासी समुंदर यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि छोटा भाई धनेश्वर यादव (35) छठ महापर्व पर सामाग्री खरीदने के बाद घर आया और खाना- खाने के बाद कुछ दूरी पर स्थित डेरा पर सोने चला गया। 

देर रात डेरे पर बंधी भैंस खूंटा तोड़कर रेलवे ट्रैक के तरफ चली गई। उसे बचाने के चक्कर में धनेश्वर ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी कटकर मौत हो गई। मृतक चार भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था। उसकी तीन पुत्रियां व एक पुत्र है। 

मां अशरफी देवी, पत्नी रीता सहित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि बड़े भाई समुंदर यादव ने तहरीर दी कि उसके छोटे भाई की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed