Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A young man took his own life by hanging

Ghazipur News: युवक ने फंदे पर लटककर दी जान

Sun, 15 Nov 2026 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
A young man took his own life by hanging
सेवराई की खबर में------मृतक दयाशंकर वर्मा की फाइल फोटो। स्रोत- परिजन
सेवराई। गहमर कोतवाली क्षेत्र के पचौरी गांव में दयाशंकर वर्मा (32) ने शुक्रवार की रात कमरे में छत में लगे हुक से फंदे पर लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाल नंदकुमार तिवारी ने बताया कि पूछताछ में परिजनों ने बताया कि दयाशंकर वर्मा (32) का दो दिन पूर्व अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद पत्नी अपने मायके चली गई थी। शुक्रवार रात दयाशंकर ने फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

युवक के पिता गणेश वर्मा ने पुलिस को बताया कि पुत्र की दो बेटियां हैं, जिनमें एक की उम्र करीब एक वर्ष और दूसरी की उम्र चार वर्ष है। परिजनों के रोने-बिलखने की आवाज सुनकर दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी हुई थी। कोतवाल नंदकुमार तिवारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed