फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A young man going to worship-worship was crushed to death by a tractor

दर्शन-पूजन करने जा रहे युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Mon, 11 Oct 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
A young man going to worship-worship was crushed to death by a tractor
गहमर थाना क्षेत्र के करहिया मोड़ के पास सोमवार को परिवार के साथ मां कामख्या का दर्शन करने जा रहे एक युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर हादसे के बाद परिजनों के रोने-बिलखने से गांव में सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

सुहवल थाना क्षेत्र के पटकनिया गांव निवसी आकाश कन्नौजिया (18) रिश्तेदार गहमर गांव के दमन राय पट्टी निवासी उपेंद्र कनौजिया के घर मुंडन संस्कार में शामिल होने आया था। सभी रिश्तेदार और पास पड़ोस के लोगों के साथ वह ट्रैक्टर से मां कामाख्या धाम दर्शन पूजन के लिए जा रहा था। इसी बीच करहिया मोड़ के पास आकाश कनौजिया ट्रैक्टर से अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। इधर ट्राली का चक्का उसके ऊपर चढ़ गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन - फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुंडन संस्कार के दिन हुए इस दुर्घटना के कारण पूरे परिवार में कोहराम मच गया। परिवारीजनों के बिलखने से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। इस संबंध में गहमर कोतवाल त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि घटना के बाबत अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed