फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A young man found missing from his home in a red light area

रेड लाइट एरिया में मिला घर से लापता युवक

Fri, 01 Nov 2019 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
A young man found missing from his home in a red light area
मरदह। थाना क्षेत्र के पड़िता गांव निवासी एक युवक गुरुवार को संग्दिध परिस्थितियों में घर से लापता हो गया। रात में उसके मोबाइल से किसी ने फोन कर बताया कि उसकी मृत्यु हो गई है। इससे परिवार के लोग सशंकित हो गए और थाना में गुमशुदगी की तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। शुक्रवार को युवक को मऊ जिले के रेड लाइट एरिया से बरामद किया।
विज्ञापन

मालूम हो कि क्षेत्र के पड़िता गांव निवासी सुरेश यादव का पुत्र रामअवतार यादव (25) गुरुवार को दिन में करीब तीन बजे घर से पैदल ही बाजार के लिए निकला। जब शाम ढलने के बाद भी घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोग परेशान होते हुए उसकी इधर-उधर खोज-बीन करने लगे। परिवार के लोग बार-बार मोबाइल मिला रहे थे, लेकिन फोन नहीं रिसीव हो रहा था। फिर परिजनों के मन में यह बात आई कि शायद वह अपने किसी परिचित के यहां गया होगा और अब-तब घर लौट आएगा। इसी बीच रात करीब नौ बजे उसके मोबाइल से फोन आया। फोन में आने वाली आवाज रामअतार की नहीं किसी और की थी। उक्त व्यक्ति ने कहा कि रामअवतार की मृत्यु हो गई है। इस पर परिवार में हड़कंप मच गया। लोग रोने-बिलखने लगे। जानकारी होने पर पास-पड़ोस के लोग भी वहां पहुंच गए। परिजन थाना पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए गुमशुदगी की तहरीर दी। पुलिस ने परिजनों ने लापता युवक का मोबाइल नंबर लिया और उसकी तलाश में जुट गई। युवक को मऊ रेड लाइट एरिया से बरामद कर लिया। इस संबंध में थाना प्रभारी शरदचंद त्रिपाठी ने बताया कि लापता युवक के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया गया था। शुक्रवार को उसका लोकेशन मऊ जिला में रेड लाइट एरिया की गली में मिला। शाम को तीन बजे उसे पकड़कर थाने लाया गया। लिखा-पढ़ी के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed