फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A young man died after being beaten up while buying bottled water

Ghazipur News: बोतल बंद पानी खरीदने के दौरान मारपीट, युवक की मौत

Mon, 15 Sep 2025 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
A young man died after being beaten up while buying bottled water
सादात (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के मौधीया गांव में रविवार की रात बोतल का पानी खरीदने के दौरान हुए विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट में एक युवक की मौत हो गई और तीन युवक घायल हो गए। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के फुलवारी कला गांव निवासी सोनू यादव (37) धूवार्जुन गांव में अपने परिवार के साथ रहता था। शाम को वह अपने साथी धुवार्जुन गांव निवासी दीपक यादव, अभिषेक एवं अजय के साथ मौधीया बाजार गया था। वहीं पर पानी खरीदने को लेकर सोनू एवं उसके साथियों का वहां मौजूद कुछ युवकों के साथ विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई। मारपीट के दौरान सोनू को चोट लगी और वह सड़क पर गिर पड़ा। अजय के सिर पर डंडे से वार किए जाने के कारण वह बगल में गिर गया। दीपक और अभिषेक भी घायल हो गए। सोनू को चोट लगने के काफी देर बाद सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सोनू की मौत का पता चलते ही लोगों की भीड़ लग गई। इधर लोगों का कहना है कि दोनों पक्ष शराब के नशे में था। सूचना पर सादात, सैदपुर थाना प्रभारी के अलावा सीओ रामकृष्ण तिवारी एवं फोर्स पहुंच गई। सीओ ने बताया कि मारपीट में एक युवक की मौत हुई है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed