फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A pamphlet was repealed in Saidpur

सैदपुर में एक पर्चा हुआ निरस्त

Thu, 19 Nov 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर Updated Thu, 19 Nov 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
A pamphlet was repealed in Saidpur
पंचायत चुनाव के दूसरे दौर के प्रथम चरण में जखनिया, सादात, मनिहारी और सैदपुर विकास खंडों में 16 -17 नवंबर को कुल 6268 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था।
विज्ञापन


इसमें प्रधान पद के लिए कुल 2949 और सदस्य पद के लिए 3319 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा था। चारों विकास खंड में बुधवार को शुरू हुए नामांकन पत्रों की जांच के पहले दिन सैदपुर के निर्वाचन अधिकारी शिवपूजन दूबे ने बताया कि प्रधान पद का एक नामांकन पत्र निरस्त किया गया।
विज्ञापन


 निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि डहरा कला ग्राम पंचायत ने एक प्रत्याशी ने प्रधान और सदस्य पद दोनों के लिए नामांकन किया था। प्रत्याशी ने आकर सूचना दी की वह सिर्फ सदस्य पद का ही चुनाव लड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य तीन विकास खंडों के निर्वाचन अधिकारी के अनुसार जांच के पहले दिन कोई पर्चा निरस्त नहीं किया गया है।  उधर, नामांकन पत्रों की जांच के दौरान गहमागहमी का माहौल रहा।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed