फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A notice will be issued if there are more than 40 students in a class

Ghazipur News: एक क्लास में 40 से ज्यादा बच्चों के होने पर मिलेगा नोटिस

Wed, 17 Sep 2025 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
A notice will be issued if there are more than 40 students in a class
गाजीपुर। जिले के केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से जुड़े स्कूलों में बच्चों की कमी नहीं है, लेकिन अतिरिक्त कक्षाओं से बचने के लिए एक-एक कक्षा में कई विद्यार्थियों को पढ़ाया जा रहा है। इसे लेकर बोर्ड ने निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत अधिकतम 40 विद्यार्थी ही एक कक्षा में बैठ सकेंगे। ज्यादा विद्यार्थी बैठे हुए मिले तो विद्यालय को नोटिस जारी किया जाएगा।सीबीएसई ने अधिक विद्यार्थियों की संख्या होने से आने वाली दिक्कतों व पठन-पाठन व्यवस्था बेहतर किए जाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया है। हर अभिभावक का सपना होता है कि उसका बच्चा अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में पढ़कर फर्राटेदार इंग्लिश बोलने के साथ ही बेहतर शिक्षा हासिल कर सके।जिले में सीबीएसई बोर्ड से संबंद्ध करीब 103 विद्यालय संचालित है। इसी का लाभ उठाकर सीबीएसई की मान्यता प्राप्त कर कुछ निजी स्कूल संचालक जमकर मनमानी करते हैं। एक-एक कक्षा में 50-60 तक विद्यार्थी बैठा लिए जाते हैं। इससे भले ही स्कूल प्रशासन को लाभ होता है, लेकिन बच्चों की पढ़ाई पर प्रतिकूल असर पड़ता है।
विज्ञापन

सीबीएसई बोर्ड के जिला कॉआर्डिनेटर नदीम अदहमी ने बताया कि सीबीएसई सचिव ने आदेश दिए हैं कि 1 से 12वीं तक की कक्षाओं के प्रत्येक सेक्शन में 40 बच्चे ही बैठाए जाएंगे। साथ ही कक्षा कक्ष 500 वर्ग फीट में होना चाहिए। विषम परिस्थितियों में ही 45 बच्चे कक्षा कक्ष में बैठाए जा सकते हैं। इसके लिए भी विद्यालय को पहले बोर्ड से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। इस तरह की शिकायतें मिलने पर संबंधित विद्यालय के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed