फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A new bridge costing 27.65 crore will be constructed over the Karmnasha River, facilitating easier travel to and from Bihar.

Ghazipur News: कर्मनाशा नदी पर 27.65 करोड़ से बनेगा नया पुल, बिहार से आने-जाने में होगी सहूलियत

Sat, 04 Apr 2026 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
A new bridge costing 27.65 crore will be constructed over the Karmnasha River, facilitating easier travel to and from Bihar.
जिले को बिहार से जोड़ने के लिए नरहन-हलुआ में कर्मनाशा नदी पर बना पुल करीब 20 साल से क्षतिग्रस्त है। पुल के सिरे पर पीडब्ल्यूडी की ओर से खतरनाक होने का बोर्ड लगा दिया गया है। फिर भी लोग जोखिम लेकर पुल पर आवागमन कर रहे हैं। अब पुराने पुल के समानांतर 27.65 करोड़ रुपये से नया पुल बनाया जाएगा। इसकी कार्ययोजना पर शासन ने मुहर लगा दी है। वर्ष 2025-26 के वित्तीय वर्ष में पहले किश्त के रुप में 9.68 करोड़ रुपये भी जारी कर दिया गया है। पुल का निर्माण सेतु निगम कराएगा। शीघ्र ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी। इस पुल का निर्माण करीब 30 वर्ष पूर्व कराया गया था। पुल के पिलर और रैंप क्षतिग्रस्त हो हो गए हैं। विकल्प न होने के कारण लोग इसी पुल से आवागमन कर रहे हैं। इस पुल से रोजाना करीब एक लाख लोग आवागमन करते हैं।वर्तमान में पुल की चौड़ाई चार मीटर है। इससे पुल से होकर भारी वाहनों का आवागमन नहीं हो पाता है। कार्ययोजना के अनुसार नए पुल की चौड़ाई 7.5 मीटर रहेगी। इससे भारी वाहन भी बिहार से आ व जा सकेंगे। भारी वाहनों का आवागमन होने से जिले में व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। पुल की लंबाई करीब 160 मीटर होगी।
विज्ञापन


मनोज कुमार, एक्सईएन, सेतु निगम नरहन-हलुआ में कर्मनाशा नदी पर नया पुल बनाने की कार्ययोजना पर शासन ने मुहर लगा दी है। पहले किश्त के रूप में 9.68 करोड़ रुपये भी अवमुक्त कर दिए हैं। शीघ्र ही टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर नए पुल का निर्माण आरंभ करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed