{"_id":"2d357be2e85356c5d5d768e75ac1a197","slug":"a-month-later-has-not-disclosed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह बाद भी नहीं हुआ खुलासा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह बाद भी नहीं हुआ खुलासा
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
Updated Tue, 17 Nov 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के महमूदपुर पाली राजभर बस्ती के पास 14 अक्तूबर की शाम बाइक सवार बदमाशों ने विद्यालय प्रबंधक व प्रधान का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे कैलाश यादव (52) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद क्षेत्रीय नागरिकों ने आंदोलन किया था तब एसपी ने हत्यारों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया था लेकिन नंदगंज पुलिस एक महीने बाद भी मामले का खुलासा नहीं कर पाई है।
बड़हरा निवासी कैलाश यादव श्री लखन दास खड़ेश्वरी महाराज इंटर कालेज देवसिहा के प्रबंधक थे। वह प्रधान पद पर चुनाव लड़ने की तैयारी में थे। बताते हैं कि उनके बढ़ते राजनीतिक रसूख को कुछ लोग पचा नहीं पा रहे थे। वह पहाड़पुर चट्टी से 14 अक्तूबर की शाम को पान खाकर बाइक से घर लौट रहे थे कि बदमाशों ने महमूदपुर पाली राजभर बस्ती के पास उन्हें गोली मार दी। उनके समर्थकों ने चक्का जाम कर दिया था। उनको शांत कतरो के लिए जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह पटेल और पुलिस अधीक्षक रामकिशोर वहां जाना पड़ा था। अधिकारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द करने का आश्वासन देकर जाम खत्म कराया था। मगर आज तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। नंदगंज के थानाध्यक्ष राम सिंह का कहना है कि जांच में कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।