फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A man dead by electric sock

करंट से युवक की मौत

Tue, 17 Aug 2021 07:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 07:02 PM IST
विज्ञापन
A man dead by electric sock
बहरियाबाद थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बा के उत्तर मुहल्ला में मंगलवार को बिजली के बोर्ड में हुए फाल्ट को ठीक करते समय करंट लगने से युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों के रोने-बिलखने से मातम पसर गया।
विज्ञापन

कस्बा के उत्तर मुहल्ला निवासी रईसुल वरा उर्फ परवेज कर्बला के पास अपने भतीजे एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री दानिश वरा के मकान में किराना की दुकान चलाते हैं। दुकान में लगे बिजली के बोर्ड में खराबी आ गई। रईसुल वरा का पुत्र राशिद वरा (18) फाल्ट को दुरुस्त करने में जुट गया। जबकि पिता ने उसे मरम्मत करने से मना किया। बावजूद इसके वह पिता की बात को अनसुना कर दिया। इसी बीच वह करंट की जद में आ गया। शोर मचाने पर आस-पास के लोगों की मौके पर पहुंचे और आपूर्ति काटने के बाद गंभीर रुप से झुलसे युवक को उपचार के लिए बाजार स्थित निजी चिकित्सक के पास ले गए। हालत में सुधार नहीं होने पर चिकित्सक ने झुलसे युवक को सैदपुर सीएचसी रेफर कर दिया। परिवार के लोग उपचार के लिए युवक को सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक राशिद दो भाइयों में बड़ा था। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed