फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A high speed trailer collided from behind with a parked truck, driver died

Ghazipur News: खड़े ट्रक में पीछे से भिड़ा तेज रफ्तार ट्रेलर, चालक की मौत

Thu, 03 Apr 2025 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
A high speed trailer collided from behind with a parked truck, driver died
हैदरगंज चट्टी के पास बुधवार को भोर में सड़क किनारे खड़े गिट्टी लदे ट्रक से एक तेज रफ्तार ट्रेलर पीछे से भिड़ गया। चालक को झपकी आने के कारण हुए इस हादसे के बाद दोनों वाहन सड़क पर पलट गए।
विज्ञापन

दुर्घटना में टक्कर मारने वाले ट्रेलर का चालक घायल हो गया, जबकि खड़े ट्रक में लदी गिट्टी पर सो रहे उस ट्रक के चालक की मौत हो गई और उसके केबिन में सो रहा खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन हाईवे पर हैदरगंज चट्टी सर्विस लेन के किनारे गिट्टी लदा ट्रक खड़ा कर मिर्जापुर जनपद के अदलहाट थाने के जफराबाद गांव निवासी चालक सब्बल भारती (45) गिट्टी पर सो रहा था।
विज्ञापन

जबकि ट्रक के केबिन में खलासी सूरज सोया था। भोर में करीब 4:15 बजे पीछे से गिट्टी लेकर जा रहे ट्रेलर के चालक ने झपकी आने के कारण सड़क किनारे पहले से खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। इससे दोनों वाहन तेज आवाज के साथ सड़क पर पलट गए। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से गिट्टी में दबे चालक सब्बल भारती को मुश्किल से बाहर निकाला। उसकी मौत हो चुकी थी। टक्कर मारने वाले ट्रेलर का चालक चंदौली जिले के चकिया थानाक्षेत्र के इनोती गांव निवासी सुजीत और खड़े ट्रक का खलासी सूरज केबिन में फंस गए। पुलिस ने जेसीबी बुलाकर दोनों को केबिन से बाहर निकाला और उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा। दोनों की स्थिति गंभीर बताई गई है। शव को मॉर्च्यूरी में रखवा दिया गया। थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed