फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A gas tanker's axle broke, causing an 8-km-long traffic jam that lasted 19 hours.

Ghazipur News: गैस भरे टैंकर का धुरा टूटा, 19 घंटे तक 8 किमी लंबा लगा रहा जाम

Tue, 11 Nov 2025 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
A gas tanker's axle broke, causing an 8-km-long traffic jam that lasted 19 hours.
मच्छटी चट्टी के पास एनएच-31 पर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद - फोटो : सांकेतिक
गाजीपुर। भांवरकोल विकास खंड क्षेत्र से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-31 पर आठ किमी तक 19 घंटे वाहनों का आवागमन ठप रहा और जाम लगा, जिससे मार्ग के दोनों तरफ वाहनों का लंबा काफिला लगा रहा। रविवार की रात करीब 11 बजे इंडेन गैस लेकर जा रहा टैंकर का धुरा मच्छटी स्थित पुलिस चौकी के सामने बीच सड़क पर टूट गया। इससे वाहन सड़क के बीचोबीच खड़ा हो गया। इसके चलते आवागमन अवरुद्ध हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सोमवार की शाम करीब छह बजे टैंकर का धुरा लगने के बाद टैंकर मध्य मार्ग से हटा ओर जाम समाप्त हो सका, लेकिन करीब 19 घंटे तक मार्ग पर जाम लगने से लोग बेहाल नजर आए। उधर, पुलिस चौकी प्रभारी श्याम सिंह और उनकी टीम यूपीडा कर्मचारियों की मदद से बढ़नपुरा पुलिया के पास से गाड़ियों को एक-एक कर निकालने में लगे रहे। काफी प्रयासों के बाद भी सोमवार की शाम तक यातायात पूरी तरह सामान्य नहीं हो सका था।
विज्ञापन

टैंकर का स्पेयर पार्ट आने में विलंब से जाम की समस्या रही। अब जात समाप्त हो गया है। -संतोष राय, थानाध्यक्ष, भांवरकोल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed