{"_id":"2ae7d3efd7a8035664454bcfde1ae005","slug":"a-fire-killed-six-goats-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से छह बकरियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने से छह बकरियों की मौत
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
Updated Tue, 29 Dec 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के जयरामपुर गांव में रविवार की देर शाम की सुबह आग लगने से
विज्ञापन
झोपड़ी में रखा पांच हजार रुपये नगद सहित गृहस्थी का सामान जलकर राख हो
गया। इस दौरान पास में बंधी छह बकरियों की गंभीर रूप से झुलसने के कारण मौत
हो गई।
जयरामपुर गांव निवासी नारायण राम की पत्नी ममता आग पर गरम करने के लिए दूध रखकर खेत पर चली गई। कुछ देर बाद अंगीठी की चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते झोपड़ी धू-धूकर जलने लगी। आग की लपटें देख गांव के लोग मौके पर पहुंचकर आग बुझाने लगे।
लोगों ने इसकी सूचना दमकल कर्मियों को दी। दमकल कर्मी वहां पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया लेकिन तब तक झोपड़ी में रखा पांच हजार रुपये नगद, सारा सामान और छह बकरियों की झुलसने के कारण मौत हो गई।