फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A dip in the Ganges wished prosperity

गंगा में डुबकी लगा सुख-समृद्धि की कामना

Wed, 25 Nov 2015 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर Updated Wed, 25 Nov 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
 शहर सहित जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में स्नान पर्व कार्तिक पूर्णिमा बुधवार को परंपरागत ढंग से मनाया गया। इस मौके पर गंगा में स्नान कर श्रद्धालुओं ने मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। स्नान के चलते सभी गंगा घाटों पर स्नानार्थियों की दोपहर तक अच्छी-खासी भीड़ बनी रही। घाट के आसपास तरह-तरह की दूकानें लगने से मेले जैसा वातावरण बना रहा। कुछ गंगा घाटों पर सुरक्षा के मद्देनजर जहां पुलिस प्रशासन की व्यवस्था थी, वहीं अधिकांश घाट सुरक्षाविहीन दिखे।
विज्ञापन



कार्तिक मास की पूर्णिमा पर गंगा में स्नान करने से विशेष फल मिलता है। इस दिन स्नान-ध्यान एवं दान का विशेष महत्व होता है। पुराणों के अनुसार जो श्रद्धालु कार्तिक पूर्णिमा के दिन शुभ मुहूर्त में नदी में स्नान एवं तुलसी को दीप जलाते हैं, उसके सारे दुख दूर होते हैं और मंगल कामना की प्राप्ति होती है। कार्तिक का यह माह पवित्र माना जाता है। पूर्णिमा पर स्नान के लिए भोर से श्रद्धालुओं के गंगा घाटों पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।
विज्ञापन


आठ बजते-बजते सभी गंगा घाट स्नानार्थियों से पट गए। शहर के ददरीघाट, कलक्टर घाट, चीतनाथघाट, सिकंदरपुर घाट, नवापुरा, बड़ामहादेवा घाट, स्टीमरघाट, अंजही घाट, पत्थर घाट, पोस्ताघाट के साथ ही मुहम्मदाबाद, जमानिया, सैदपुर, करंडा स्थित गंगा घाटों से लेकर गांव-देहात के पोखरों-सरोवरों पर लोगों ने स्नान कर सूर्य को जल दिया। आसपास के मंदिरों में दर्शन-पूजन कर दान-पुण्य के साथ परिवार के लोगों की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्नान-ध्यान का सिलसिला सुबह से दोपहर तक चलता रहा। बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने वाहनों से यहां आकर स्नान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed