फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A day after football mahakumbh has been started in neharu stadium

एक दिन बाद नेहरू स्टेडियम में फुटबाल का महाकुंभ

Wed, 17 Dec 2014 11:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Wed, 17 Dec 2014 11:07 PM IST
विज्ञापन
A day after football mahakumbh has been started in neharu stadium
शहर के नेहरू स्टेडियम में 20 दिसंबर से फुटबाल का महाकुंभ लगने जा रहा है। इसमें देश भर की दर्जन भर नामचीन टीमें और उसके दिग्गज खिलाड़ी जौहर दिखाएंगे। पांच दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता को लेकर जिले के फुटबाल खिलाड़ी ही नहीं खेल प्रेमी भी काफी उत्सुक हैं। प्रतियोगिता को सकुशल संपन्न कराने की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन



खेल निदेशालय की तरफ से आयोजित अखिल भारतीय आमंत्रण प्राइजमनी पुरुष फुटबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन 20 दिसंबर को दिन में 11 बजे होगा। इस प्रतियोगिता को लेकर पिछले कई दिनों से नेहरू स्टेडियम का कायाकल्प किया जा रहा है। मैदान की चहारदीवारी आदि की रंगाई-पुताई के साथ ही घास की कटाई का काम पूरा किया जा चुका है। गोलपोस्ट की स्थापना कर इन दिनों मैदान पर लाइनिंग का काम पूरा किया जा रहा है।

विज्ञापन


 स्टेडियम में पहली बार होने वाली इतनी बड़ी प्रतियोगिता को सकुशल संपन्न कराने और आयोजन में किसी तरह की कोई कमी न रह जाए इसके लिए जिला खेल कार्यालय की तरफ से हर संभव प्रयास किया जा रहा है। प्रतियोगिता की विजेता टीम को एक लाख तथा उपविजेता टीम को पचास हजार का ईनाम प्रदान किया जाएगा। पांच दिवसीय राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में फुटबाल धुरंधरों की प्रतिभा देखने को लेकर युवा फुटबाल खिलाडि़यों के साथ ही खेल प्रेमियों में उत्सुकता दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये टीमें लेंगी भाग
सीआरपीएफ जालंधर, एफसीआई दिल्ली, आरके स्टील मुंबई, गोल्डेन एसी चक्रधरपुर, एकता क्लब भोपाल, मेचोन क्लब रांची, डीएफए नैनीताल, जम्मू एंड कश्मीर बैंक, सेवेन बाई इलेवन जीआर लखनऊ, कंबाइंड हास्टल उत्तर प्रदेश, डीएफए वाराणसी, डीएफए गाजीपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed