{"_id":"6a3eca5f2a1fac69440d45e7","slug":"a-community-objected-to-the-shiva-charcha-being-held-25-meters-away-from-karbala-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-154940-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: कर्बला से 25 मीटर दूर हो रही शिवचर्चा पर एक समुदाय ने जताई आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: कर्बला से 25 मीटर दूर हो रही शिवचर्चा पर एक समुदाय ने जताई आपत्ति
विज्ञापन
विशुनपुर में विवाद के बाद लोगों को समझाती पुलिस-संवाद
गंगौली (गाजीपुर)। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के विशुनपुर गांव में शुक्रवार की सुबह 11 सोनहार बाबा के स्थान पर हो रहे शिवचर्चा पर एक समुदाय के लोगों ने आपत्ति जताया। कहा कि सामने 25 मीटर की दूरी पर कर्बला है। इसमें मामले में एक समुदाय से करीब 300 तो दूसरे से करीब 200 लोग आमने सामने आ गए। जानकारी होने पर कासिमाबाद एसडीएम लोकेश कुमार व सीओ अनुभव राजर्षि पहुंचे। अधिकारियों ने समझा-बुझाकर मामला तीन बजे तक शांत कराया। साथ ही सुरक्षा के दृष्टिकोण से दो उपनिरीक्षक व पुलिस टीम तैनात कर दी।
एसडीएम लोकेश कुमार ने बताया कि एक समुदाय के लोगों ने सूचना देते हुए आपत्ति जताई कि कर्बला के सामने 25 मीटर की दूरी पर शिवचर्चा व पूजा पाठ किया जा रहा है। इसकी जानकारी होते ही पुलिस व राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। रंजित चौहान ने बताया कि विशुनपुर गांव और शहबाजपुर चौहान बस्ती के लोग जब कोई नया काम होता है तो सोनहार बाबा के यहां पूजा-पाठ करते हैं। शादी-विवाह होने पर कंकन छुड़ाने, शिवचर्चा व दंगल होता है। इधर, सदर सरफराज व मफूज ने बताया कि यहां कर्बला, इमामबाड़ा और कब्रिस्तान है। सदर सरफराज ने कहा कि कर्बला के सामने जो भूमि कब्रिस्तान का है। वहीं, रंजित चौहान ने बताया कि भूमि नवीन परती में हैं। यहां पूर्वजों द्वारा भी नागपंचमी पर पूजा पाठ, दंगल और अन्य कार्यक्रम बाबा के यहां होता है। अधिकारियों ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद शिवचर्चा समाप्त कराने के लिए तीन बजे तक समय दिया। आरती के बाद कार्यक्रम समाप्त हो गया। अधिकारियों ने कहा कि अगर आपत्ति है तो तहसील में आकर प्रार्थना-पत्र दें, जिसके बाद जांच व पैमाइश कराकर समस्या का निस्तारण करा दिया जाएगा।
समझा- बुझाकर मामला शांत करा दिया गया है। शिकायती पत्र तहसील में दें, इससे टीम बनाकर पूरे मामले की छानबीन कराने के साथ पैमाइश कराकर समस्या का निस्तारण करा दिया जाएगा।- लोकेश कुमार, एसडीएम कासिमाबाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -
शिवचर्चा पर एक समुदाय ने आपत्ति जताई थी। दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया गया है। मौके पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस टीम तैनात कर दी गई है।- अनुभव राजर्षि, सीओ कासिमाबाद