फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A call echoed the screams in the silence of the night. Villagers ran to the district hospital in the fog at two o'clock.

Ghazipur News: एक कॉल से रात के सन्नाटे में गूंजी चीत्कार दो बजे कोहरे में जिला अस्पताल भागे ग्रामीण

Sun, 12 Jan 2025 04:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 04:57 AM IST
विज्ञापन
A call echoed the screams in the silence of the night. Villagers ran to the district hospital in the fog at two o'clock.
गाजीपुर। जंगीपुर थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में शुक्रवार की रात सबकुछ सामान्य था। ठंड अधिक होने से लोग जल्द ही भोजन कर अपने-अपने घरों में सो गए थे। आधी रात को श्यामलाल के मोबाइल नंबर से गांव के एक युवक के पास कॉल आया तो सन्नाटे में चीख-पुकार गूंज उठी।
विज्ञापन

गांववाले कोहरे में भागते हुए जिला अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि सड़क हादसे में श्मामलाल की मौत हो गई जबकि अच्छे लाल और प्रदीप राम जीवन के लिए जूझ रहे हैं। प्रदीप की मां राधिका रोते हुए कह रही थी बेटे के लिए खाना निकाल रही थी लेकिन उसने निमंत्रण में जाने की बात कही। रात आठ बजे एक ही बाइक से पड़ोसी श्यामलाल और अच्छेलाल के साथ प्रदीप चला गया। बाइक प्रदीप चला रहा था। रात होने से प्रदीप और अच्छेलाल की पत्नी घबरा रही थीं। लेकिन उनके जल्द लौटने की बात सुनकर निश्चिंत रहींं। रात करीब दो बजे मरदह थाने की पुलिस ने श्यामलाल के फोन से गांव के ही एक व्यक्ति के पास फोन किया और बताया सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि दो लोग घायल हैं। सभी मानपुर के निवासी हैं। इसके बाद युवक ने श्यामलाल के घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। खबर सुनकर प्रदीप और अच्छेलाल के घर भी कोहराम मच गया। ग्रामीण कोहरे के बीच मेडिकल कॉलेज करीब साढ़े तीन बजे पहुंचे, लेकिन कुछ देर बाद पता चला कि अस्पताल में भर्ती प्रदीप और अच्छेलाल की भी मौत हो गई है। शोक में पूरे गांव में शनिवार को चूल्हे तक नहीं जले। बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष पोस्टमार्टम हाउस पर जमे रहे। मृतकों के परिजन बिलख रहे थे। ग्रामीण समझ नहीं पा रहे थे कि वे आखिर पहले किसे ढाढ़स दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed