फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   अखाड़े में दिखाए हैरतअंगेज करतब

अखाड़े में दिखाए हैरतअंगेज करतब

Mon, 17 Nov 2014 05:30 AM IST
Ghazipur
Ghazipur Updated Mon, 17 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
सैदपुर। परंपराओं का निर्वहन व्यक्ति के समाज और संस्कृति से जोड़ता है। करबला की जंग की प्रस्तुति न्याय और सिंद्धातों की लड़ाई और जीत स्पष्ट करता है। यह बातें रौजा में शनिवार को तीजा अखाड़े के उद्घाटन समारोह मे विधायक सुभाष पासी ने कही।
विज्ञापन

उन्हाेंने कहा कि इंसाफ और उसूल की लड़ाई में जीत उसूलाें की हुई और इसंाफ को उसूलों के पाले में आना पड़ा। विधायक ने कहा कि विश्व के समस्त धर्म एकता, दया और सेवा का संदेश देते हैं। यह संदेश मानव जीवन में सदैव प्रासंगिकता बनाए रखते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में भी न्याय के रास्ते से विचलित न होना तथा सिद्धांताें पर बने रहना आगत पीढ़ी को बेहतर संदेश देते हैं। स्थानीय हुसैनिया कमेटी के संयोजन में हुए तीजा अखाडे़ में अखाड़ा सादात, अखाड़ा बहरियाबाद और अखाड़ा चिरैयाकोट के लड़ाकाें ने जंगी करतब दिखाए, तलवार बाजी, लाठी, बनेठी सहित कई युद्ध कौशलाें की अखाड़ेबाजों ने शानदार प्रस्तुति की। विधायक सुभाष पासी ने मेहमान अखाड़ों को पांच-पांच हजार रुपए एवं मेजबान अखाडे़ हुसैनिया को 10 हजार रुपए पुरस्कार दिया। विशिष्टि अतिथि नगर पंचायत चेयरमैन शशि सोनकर ने इस मौके पर इन टीमाें को उत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयोजन समिति के प्रमुख सभासद इमरान अंसारी और जफ र एडवोकेट ने आगुंतकाें का स्वागत किया।
इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष छोटेलाल यादव, राजेन्द्र यादव, ओमकार सेठ, बृजेश जायसवाल, सौम्य प्रकाश बरनवाल, सुनील मंजीत, यशवीर सिंह, नवीन अग्रवाल, मेराज अहमद आदि लोग उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनूस हाशमी ने तथा । संचालन शाहिद नूर कैसर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed