फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ग्रामीणों ने धुरेहरा गांव को लिया गोद

ग्रामीणों ने धुरेहरा गांव को लिया गोद

Mon, 17 Nov 2014 05:30 AM IST
Ghazipur
Ghazipur Updated Mon, 17 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के सपने को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो पहल शुरू की है, उससे ग्रामीणों में भी अब नई सोच विकसित होने लगी है। गांधी और मोदी के सपनों को साकार करने के लिए मनिहारी ब्लाक के धुरेहरा गांव के ग्रामीण खुद आगे आए हैं। सांसद आदर्श गांव के बजाए उन्होंने खुद अपने गांव को गोद ले लिया है और गायत्री परिवार के संस्थापक तपोनिष्ठ पं. श्रीराम शर्मा आचार्य के नाम पर धुरेहरा गांव का नामकरण श्रीराम आदर्श गांव किया है। खुद के सहयोग से ग्रामीणों ने गांव में विकास के कार्य, सफाई, अशिक्षा तथा कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लिया है। रविवार को गांव की दलित बस्ती और पोखरे की सफाई कर अभियान की शुरुआत भी ग्रामीणों ने कर दी। ग्रामीणों की यह नेक कवायद अन्य गांवों की तस्वीर बदलने तथा लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए मददगार हो सकती है।
विज्ञापन

जिले के मनिहारी विकासखंड के धुरेहरा गांव की मौजूदा आबादी करीब पांच हजार है। इस गांव में विभिन्न वर्गों के लोग रहते हैं। गांव मेें शिक्षित लोग रहते हैं तो गरीबों का कुनबा भी गुजर बसर करता है। प्रधानमंत्री के आह्वान पर सांसदों द्वारा आदर्श गांव चुनने की कवायद से इतर धुरेहरा गांव के ग्रामीणों ने खुद अपने गांव की तस्वीर चमकाने का मन बनाया। इसमें गांव का हर तबका अब सहयोग के लिए आगे आकर खड़ा हो गया है। मशविरा कर ग्रामीणों ने अपने गांव में विकास कार्यों का खाका खींचा है। तय किया है कि एक वर्ष के भीतर सफाई करके गांव को पूरी तरह से चमका दिया जाएगा। गांव में गंदगी न फैले, इसके लिए समय-समय पर श्रमदान कर गांव की सफाई की जाएगी। कूड़े गड्ढे में दबाए जाएंगे। नालियों और पोखरों की भी सफाई की जाएगी। अशिक्षा का दूर करने के लिए गांव में शिक्षित बेरोजगार बच्चों को नि:शुल्क पढ़ाएंगे। बच्चों की प्रतिभा विकसित हो सके, इसके लिए गांव में सांस्कृतिक, खेलकूद, भाषण सरीखी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। कंप्यूटर ज्ञान के साथ उन्हें राष्ट्रीय धरोहरों, प्राकृतिक संसाधनों, कलाकारों, देश भक्तों, महापुरुषों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। नशाखोरी से दूर रहने के लिए भी युवाओं को प्रेरित किया जाएगा। गांव में शौचालय भी बनवाया जाएगा। हरियाली के लिए पौधरोपण कर उनकी सुरक्षा की जाएगी। रविवार को ग्रामीणों ने गांव की दलित बस्ती के साथ ही खुरधर ब्रह्म बाबा के पास स्थित पोखरे की सफाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed