Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   इंदिरा आवास के लिए मिले आठ करोड़

इंदिरा आवास के लिए मिले आठ करोड़

Thu, 04 Jul 2013 05:30 AM IST
Ghazipur
Ghazipur Updated Thu, 04 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। इंदिरा आवास से अपना आशियाना बनाने वाले गरीबों के लिए खुशखबरी है। अब उन्हें आवास के लिए 70 हजार रुपये िमलेंगे। इस बार 2443 आवासों बनेंगे। इसके लिए सभी बीडीओ से प्रस्ताव मांगे गए हैं।
विज्ञापन

इंदिरा आवास के वे ही पात्र होते हैं जिनका नाम बीपीएल सूची की आवास की पात्रता सूची में नाम होता है। इस बार शासन ने जिले में 2443 आवासों का आवंटन कि या था। लेकिन धनराशि नहीं मिलने से आवासों का निर्माण नहीं हो रहा था। अब शासन के ग्राम्य विकास विभाग ने 2443 लाभार्थियों को 70 हजार रुपये की दर से आवास निर्माण की धनराशि डीआरडीए को भेजी है। इसमें 1823 आवास अनुसूचित जाति के लोगों के लिए बनेंगे। इसके साथ ही 377 आवास सामान्य वर्ग में वितरित होंगे। 243 आवास इस बार अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को आवंटित होंगे। देखा जाए तो शासन की प्राथमिकताओं में शामिल लोहिया गांवों में 1408 आवासों का निर्माण होगा। शेष आवास सामान्य गांवों में वितरित होंगे। सभी आवास आवंटित धनराशि के सापेक्ष ही लोहिया गांव और सामान्य गांवों में आवंटित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए सभी ब्लाकों से प्रस्ताव मांगे गए हैं। इसकी जानकारी देते हुए परियोजना निदेशक संतोष कुमार ने बताया कि 2443 इंदिरा आवासों के निर्माण के लिए साेहजार रुपये की धनराशि प्राप्त हो गई है। लोहिया गांवों और सामान्य गांवों के लिए लक्ष्य का निर्धारण कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि दस दिन के भीतर लाभार्थियों के खाते में प्रथम किश्त स्थानांतरित कर दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed