फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   गंगा से आशीष लेने उमड़े भक्त

गंगा से आशीष लेने उमड़े भक्त

Wed, 19 Jun 2013 05:30 AM IST
Ghazipur
Ghazipur Updated Wed, 19 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। गंगा दशहरा पर मंगलवार को शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के गंगा घाटों पर स्नानार्थियों की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पूजन-अर्चन किया व परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर दान-पुण्य किया। बड़ी संख्या में स्नाननार्थियों के पहुंचने से घाटों पर मेले का माहौल बन गया था। कई घाटों पर गंदगी से लोगों को काफी दिक्कत हुई।
विज्ञापन

गंगा दशहरा पर स्नान का काफी महत्व है। शहर के गंगा घाटों पर मंगलवार की भोर से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया था। आठ बजते-बजते हजारों श्रद्धालु विभिन्न गंगा घाटों पर पहुंच गए थे। रोज गिने-चुने लोगों की मौजूदगी वाले गंगा घाटों पर भीड़ के चलते कहीं जगह नहीं बची थी। शहर के चीतनाथ घाट, ददरीघाट, कलेक्टर घाट, अन्जही घाट, नवापुरा घाट, बूढ़ा महादेवा घाट, पोस्ता घाट सहित अन्य घाटों पर पूरे दिन लोगों की भीड़ लगी रही। सबसे ज्यादा भीड़ चीतनाथ और ददरीघाट पर रही। ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकांश श्रद्धालु इन्हीं घाटों पर पहुंचे। लोगों ने गंगा स्नान कर घाटों पर स्थित मंदिरों में पूजन-अर्चन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed