फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   95 year old Shanti Devi convinced by voting through postal ballot

95 साल की शांति देवी पोस्टल बैलेट से मतदान कर हुईं आश्वस्त

Tue, 01 Mar 2022 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
95 year old Shanti Devi convinced by voting through postal ballot
डहन गांव में 95 वर्षीय वृद्ध महिला शान्ति का मतदान करवाती पोलिंग पार्टी, सेक्टर मजिस्ट्रेट सोमारू - फोटो : GHAZIPUR
औड़िहार। इस बार 80 वर्ष से अधिक आयु तथा दिव्यांग मतदाताओं का मतदान इस बार बैलेट पेपर के माध्यम से उनके घर-घर जाकर करवाया जा रहा है। सोमवार को डहन गांव की 95 साल की शांति देवी का मतदान कराया गया।
विज्ञापन

पोस्टल बैलेट के जरिए जनपद 26 फरवरी से मतदान चल रहा है। इस पूरी प्रक्रिया को सुचारु ढंग से कराने के लिए जिले की सभी विधानसभाओं में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में एक सेक्टर मजिस्ट्रेट एक माइक्रो आब्जर्वर, दो मतदान अधिकारी, फोटोग्राफर, दो सुरक्षाकर्मी सम्मिलित हैं। ये टीमें विगत दो दिनों से गांव-गांव जाकर मतदान करवा रही हैं। सैदपुर विधानसभा में भी ऐसी ही चार टीमें मतदान करवा रही हैं। पार्टी संख्या 3 सुबह 8.45 पर सैदपुर विधानसभा के डहन गांव में पहुंच गई थी। गांव निवासी 95 वर्षीय शांति का पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान कराया गया। माइक्रो आब्जर्वर नीरज राय ने बताया कि विभिन्न गांवों में 106 वोट डलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed