फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   9288 students will sit in class 10th and 12th exams

दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में बैठेंगे 9288 विद्यार्थी

Thu, 21 Apr 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
9288 students will sit in class 10th and 12th exams
सेंट्रल बोर्ड आफ सेकेंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) की दसवीं एवं बारहवीं की बोर्ड परीक्षा अगले सप्ताह से शुरू हो रही है। इस वर्ष परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ी है। इस बार नौ हजार से अधिक छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इनके लिए परीक्षा केंद्रों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। इस बार कुल पंद्रह केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

सीबीएसई की परीक्षाएं 26 अप्रैल से शुरू हो रही है, लेकिन प्रमुख विषयों की परीक्षा 27 से शुरू होगी। बोर्ड परीक्षा में बीते वर्षों की तुलना में इस बार परीक्षार्थियों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। आगामी परीक्षा में 9288 छात्र-छात्राएं बैठेंगे। इनमें दसवीं के 5861 एवं बारहवीं के 3427 परीक्षार्थी हैं। जानकारी के अनुसार जिन विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है उनमें शाहफैज पब्लिक स्कूल, एमजेआरपी, क्रिसेंट कांवेंट, सनशाइन पब्लिक स्कूल, सन फ्लावर कांवेंट स्कूल, शम्स नेशनल स्कूल, गौरीशंकर पब्लिक स्कूल तथा रेनबो माडर्न स्कूल प्रमुख हैं। इसके अलावा सनबीम स्कूल, वेद इंटरनेशनल स्कूल, एमजेआरपी एकेडमी, अर्श पब्लिक स्कूल, माउंट लिट्रा जी स्कूल, डालिम्स सनबीम और केंद्रीय विद्यालय शामिल हैं। परीक्षा को नकलविहीन एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी जरूरी प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed