फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   मनोज को विकास पुरुष का मतलब नहीं पता-अफजाल अंसारी

मनोज को विकास पुरुष का मतलब नहीं पता-अफजाल अंसारी

Wed, 10 Apr 2019 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
मनोज को विकास पुरुष का मतलब नहीं पता-अफजाल अंसारी
खानपुर। पूर्व सांसद एवं बसपा के लोकसभा प्रभारी अफजाल अंसारी ने कहा कि मनोज सिन्हा अपने आप को विकास पुरुष का नारा देकर जिले में ऐसे घूम रहे हैं, जैसे जिले में अब कोई काम ही नहीं बचा है। उन्हें विकास पुरुष का मतलब ही नहीं पता है। इसके पहले वह तीन बार गाजीपुर के सांसद रह चुके हैं। उस समय उन्होंने कुछ नहीं किया। कहा कि देश के सैनिकों के पराक्रम पर वोट मांगने का काम भाजपा के लोगों की ओर से किया जा रहा है। सरकार की वादाखिलाफी से आम जन में नाराजगी है। लोग उनके किए गए वादों को भूल नहीं पा रहे हैं। भारत संचार निगम के बहुत सारे कर्मचारी छंटनी के कगार पर हैं। एयर इंडिया बिकने के कगार पर है। कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही कोई भी योजना सफल नहीं है। इस अवसर पर पूर्व एमएलसी राजदेव सिंह, पूर्व एमएलसी विजय यादव, युवा सपा नेता कमलेश राय साहब, सपा जिलाध्यक्ष डा. नन्हकू यादव, जंगीपुर के सपा विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव, अब्बास अंसारी, वरिष्ठ युवा बसपा नेता मन्नू अंसारी ने विचार व्यक्त किया। इसके अलावा बसपा नेता मदन यादव, रविंदर यादव, पन्नालाल राम, लालमुनी राम, जितेंद्र सिंह, लालधारी राम, ग्राम प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष भयंकर यादव, रामविजय चौहान, कैलाशपति पांडेय, मनीष पांडेय, पप्पू यादव आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा के वरिष्ठ नेता हरिनाथ यादव एवं संचालन सपा नेता छोटेलाल यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed