फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   किसानों के खेत में गेहूं की क्राप कटिंग कराई

किसानों के खेत में गेहूं की क्राप कटिंग कराई

Wed, 10 Apr 2019 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
किसानों के खेत में गेहूं की क्राप कटिंग कराई
गाजीपुर। जिलाधिकारी के बालाजी ने ब्लाक-सदर के ग्राम-चौकिया के चक-शईदा में रामदेव पुत्र सुखराम चौहान, गुरूशरण पुत्र सुखराम चौहान के गेहूं के खेत में पहुंच कर औसत के अनुसार 14 वर्ग फीट गेहूं की क्राप कटिंग कराई। इसका मॉप तौल निकाल कर औसत निकाला गया। इसमें कृषक रामदेव के खेत में 14.410 किलोग्राम एवं कृषक गुरुशरण के खेत में 13.390 किलोग्राम माप तौल में प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

उन्होंने ने बताया कि सभी ग्राम पंचायतों में लगातार क्राप कटिंग कराई जा रही है जिसमें ब्लाक स्तर एवं तहसील स्तर पर 20 हेक्टेयर से अधिक खेती होती है तो उसकी क्राप कटिंग करा कर माप तौल करके गेहूं की खेती का औसत निकाला जाएगा जिसके माध्यम से ग्राम पंचायत स्तर पर उपज का अनुमान प्रति हेक्टेयर का ज्ञात किया जाता है। जिलाधिकारी ने बताया कि क्राप कटिंग के अनुसार औसत निकाला जाएगा। क्राप कटिंग माह अप्रैल एवं मई तक चलेगी। क्राप कटिंग का लेखपाल को निर्देश दिया कि माप के अनुसार कटिंग कराई जाए और उसकी तौल भी अच्छी तरह से कराई जाए। मौके पर तहसीलदार सदर संबंधित लेखपाल एवं कृषक उपस्थित रहे। मुख्य विकास अधिकारी हरिकेश चौरसिया की उपस्थिति में ग्राम भदेव सलारपुर में विक्रमा पुत्र राजकुमार एवं गजाधर पुत्र रघुवीर के गेहूं के खेत में पहुच कर औसत के गेहूं की क्राप कटिंग कराई गई। इस अवसर पर लेखपाल उमेश कुमार, कानूनगो मुरारी लाल, संबंधित अधिकारी, कर्मचारी एवं कृषक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed