फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने पर प्रसन्नता

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने पर प्रसन्नता

Mon, 29 Oct 2018 10:52 PM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने पर प्रसन्नता
जमानिया(गाजीपुर)। क्षेत्र के हेतिमपुर गांव स्थित द्रोणा तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र पर सोमवार को बैठक हुई। इसमें केंद्र के तीरंदाजों के आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन कर 13 पदक हासिल करने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई।
विज्ञापन

बैठक में जिला तीरंदाजी संघ के सचिव नंदू दूबे ने कहा कि विजयवाड़ा स्थित सिद्धार्थ इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट में 23 अक्तूबर से आयोजित 11वीं मिनी सब जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। इसमें द्रोणा तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षु रोहित कुमार ने इंडियन राउंड 30 मीटर 20 मीटर ओवर आल में तीन स्वर्ण पदक, व्यक्तिगत ओलंपिक राउंड, मिक्स्ड टीम में रजत पदक हासिल किया। निशांत सिंह इंडियन राउंड 20 मीटर में कांस्य, ओवर आल में रजत पदक, भावना सिंह ने इंडियन राउंड 30 मीटर, 20 मीटर में कांस्य पदक, मिक्स्ड टीम रजत, टीम को कांस्य पदक, अंजली कुमारी को कांस्य पदक और प्रीति पाल ने कांस्य पदक हासिल किया। बताया कि प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षुओं को कुल 13 पदक मिले हैं। उत्तर प्रदेश के कुल 30 खिलाड़ियों का चयन किया गया था। इसमें 10 तीरंदाज द्रोणा प्रशिक्षण केंद्र के थे। उन्होंने सभी तीरंदाजों सहित कोच मुकेश तुरी को बधाई दी। इस अवसर पर व्यवस्थापक राकेश मौर्या, मनीष दुबे, नमिता, साधना, मोनिका, प्रमोद, इमरान, राजन चौधरी, अनिल, बलराम यादव, आशुतोष यादव, अमित, आशीष कुमार, शुभम सिंह, आशुतोष आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed