फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पर्यावरण संतुल न के लिए किया पौधरोपण

पर्यावरण संतुल न के लिए किया पौधरोपण

Wed, 08 Aug 2018 12:08 AM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
पर्यावरण संतुल न के लिए किया पौधरोपण
गाजीपुर। डियोटेड सोसायटी फार ह्यूमन राइट एंड डेवलपमेंट की तरफ से मंगलवार अंधऊ गांव में स्थित पोखरा के पास अशोक, नीम, चितवन आदि के 22 पौधे लगाए गए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मदनमोहन सिंह और उपाध्यक्ष विनय तिवारी ने कहा कि पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए पौधरोपण करना अति आवश्यक है।
विज्ञापन

उन्होंने सदस्यों के साथ ही ग्रामीणों से अपील की कि वह अपने जीवन में कम से कम एक पौध जरूर लगाए, जिससे पर्यावरण संतुलित रह सके। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप अग्रहरि, रविकांत तिवारी, जिला सचिव अमित अग्रहरि, जिला प्रवक्ता संजय वर्मा, फौजदार बिंद, शुभम श्रीवास्तव, अजीत जायसवाल, लालजी आदि मौजूद थे। दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार नगर पंचायत दिलदारनगर अध्यक्ष अविनाश जायसवाल ने नगर पंचायत कार्यालय के बाहर मैदान में मंगलवार को पौधरोपण किया। इस मौके उन्होंने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध रखना है और प्रकृति को बचाना है तो हरियाली हर रखनी होगी, तभी वातावरण शुद्ध हो सकता है। वृक्ष लगाने से जहां छांव मिलती है, वहीं पर्यावरण संतुलित रहता है। उन्होंने लोगों को वृक्ष लगाने का एवं उसे बचाने के लिए जागरूक भी किया। इस मौके पर सेराज खां, शिवमुनि यादव, गौतम, शमशाद आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed