{"_id":"5b688d524f1c1bcb2e8b4cff","slug":"91533578578-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबों की थाली से सब्जी गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीबों की थाली से सब्जी गायब
Updated Mon, 06 Aug 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदगंज(गाजीपुर)। स्थानीय बाजार की सब्जी मंडी में इन दिनों सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। इससे मध्यम एवं गरीब वर्ग के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इसके चलते गरीबों की थाली से सब्जी गायब हो गई है। सब्जियों के दाम में कमी होने के आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं।
आम आदमी महंगाई की मार से पहले से ही परेशान हैं। ऐसे में सब्जियों के दाम में इजाफा होने से उसकी गृहस्थी का बजट असंतुलित हो गया है। पिछले कई दिनों से क्षेत्र में हो रही बरसात के कारण सब्जियां खेतों में ही सड़ जा रही है। सब्जियों की आवक कम होने से सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। हरी सब्जी ही नहीं अन्य सब्जियों के दाम भी इजाफा हुआ है। सब्जी के दाम बढ़ने से आम आदमी सब्जी के बगैर ही काम चला रहा है। थोक सब्जी विक्रेता सहदेव, महेंद्र, उमर राईनी, हमीदुल्लाह राईनी, अंशू यादव आदि का कहना है कि बरसात के कारण किसानों की सब्जी खेतों में ही खराब हो जा रही है। इससे मंडी में सब्जी कम आ रही है जिस कारण दाम में बढ़ोतरी हो गयी है। मौसम सही होने पर सब्जी के दाम में कमी आने की संभावना है।