फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   सह समन्वयकों के चयन की परीक्षा कल

सह समन्वयकों के चयन की परीक्षा कल

Mon, 06 Aug 2018 11:32 PM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
सह समन्वयकों के चयन की परीक्षा कल
गाजीपुर। जिले में स्थापित ब्लाक संसाधन केंद्रों पर सह समन्वयकों के चयन के लिए परीक्षा का आयोजन आठ अगस्त को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में होगा। इस परीक्षा में कुल 85 स्थानों के लिए 230 आवेदन प्राप्त हुए हैं। परीक्षा का आयोजन डायट के प्राचार्य की देख-रेख में होगा। परीक्षा में लिखित के अलावा साक्षात्कार की प्रक्रिया भी पूरी कराई जाएगी। सह समन्वयकों का यह चयन प्रक्रिया पिछले दस सालों के बाद आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन

जनपद में 16 ब्लाक संसाधन केंद्र और एक नगर संसाधन केंद्र संचालित है। इन केंद्रों पर अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और हिंदी के विषय विशेषज्ञ के रूप में एक-एक पद सृजित है। इन पदों पर तैनाती के लिए सह समन्वयकों के चयन की प्रक्रिया डायट के प्राचार्य के नेतृत्व में गठित चयन समिति की ओर से की जाएगी। इस समिति में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी सदस्य सचिव होंगे। परीक्षा सुबह साढ़े दस बजे से आयोजित की जाएगी। परीक्षा के बाद साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। परिणाम भी जल्द घोषित किया जाएगा। सह समन्वयकों की परीक्षा में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षक ही बैठ सकते हैं। इससे पहले परीक्षा की तिथि घोषित की गई थी लेकिन अपरिहार्य कारणों से परीक्षा नहीं हो सकी थी। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी ब्लाकों के खंड शिक्षाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed